Vivo X Fold 3 Pro के हो सकते हैं 3 वेरिएंट्स, 26 मार्च को होगा लॉन्च

इन स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। इस सीरीज के X Fold 3 Pro में 8.03 इंच Samsung E7 इनर डिस्प्ले दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 18:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • चीन में इन स्मार्टफोन्स के साथ Vivo का Pad 3 भी लॉन्च किया जाएगा
  • इनके सबसे पतले और हल्के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स होने का दावा किया गया है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का X Fold 3 Pro अगले सप्ताह X Fold 3 के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन का टीजर दिया है। इनके सबसे पतले और हल्के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स होने का दावा किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

टिप्सटर Anvin ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Vivo के X Fold 3 Pro के RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ ही प्राइसेज की जानकारी दी है। इस पोस्ट में बताया गया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के बेसिक वेरिएंट का प्राइस CNY 7,999 (लगभग 92,100 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 13,999 (लगभग 1,61,700 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 14,999 (लगभग 1,73,200 रुपये) हो सकता है। इससे पहले Vivo ने बताया था कि इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 
Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। इस सीरीज के X Fold 3 Pro में 8.03 इंच Samsung E7 इनर डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि ये SGS फाइव-स्टार एंटी-ड्रॉप सर्टिफिकेशन वाले पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स होंगे। चीन में इन स्मार्टफोन्स के साथ Vivo का Pad 3 भी लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस टैबलेट को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 SoC दिया जा सकता है। इसमें एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। यह टैबलेट Geekbench पर मॉडल नंबर PA2473 के साथ लिस्टेड है। इस लिस्टिंग से इसमें 16 GB का RAM होने का संकेत मिल रहा है। इसे सिंगल कोर टेस्ट में 2,223 और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,547 का स्कोर मिला है। 

पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo Pad 2 में MediaTek Dimensity 9000 SoC प्रोसेसर और 12 GB का RAM दिया गया था। इसके 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का शुरुआती प्राइस CNY 2,499 (लगभग 29,800 रुपये) का था। Vivo Pad 2 में 12.1 इंच LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट की 10,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IPX8 rated design
  • Plenty of raw performance
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Quality telephoto camera
  • Speedy wired and wireless charging
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Spammy notifications
  • Ultrawide camera is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.