Vivo Apex 2019 की कथित तस्वीरें लीक, डिजाइन की मिली झलक

Vivo के आगामी स्मार्टफोन Vivo Apex 2019 की कथित तस्वीरें सामने आई हैं। स्मार्टफोन से 24 जनवरी को पर्दा उठना है।

Vivo Apex 2019 की कथित तस्वीरें लीक, डिजाइन की मिली झलक

Photo Credit: Instagram/ venyageskin1

Vivo Apex 2019 की कथित तस्वीरें लीक, डिजाइन की मिली झलक

ख़ास बातें
  • लिक्विड मेटल चेसिस का इस्तेमाल हो सकता है Vivo Apex 2019 में
  • 24 जनवरी को चीन में लॉन्च होगा Vivo Apex 2019
  • वीवो एपेक्स 2019 का कोडनेम है 'वाटरड्रॉप'
विज्ञापन

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo के आगामी स्मार्टफोन Vivo Apex 2019 के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आए हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि चीनी वेबसाइट वीबो और इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को पब्लिश किया गया है। सामने आई तस्वीरों से फोन के डिजाइन का पता चलता है। कुछ समय पहले कंपनी द्वारा जारी किए टीजर से इस बात का संकेत मिला था कि Vivo Apex 2019 को 24 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। वीवो द्वारा जारी टीजर की टैगलाइन थी “To Simple Future,”।

वीबो पर Leak_Viet_Nam अकाउंट से और इंस्टाग्राम पर venyageskin1 अकाउंट से Vivo Apex 2019 की कथित तस्वीरों को साझा किया गया है। तस्वीरों में फोन के चारों किनारे घुमावदार और बैक पैनल कर्व्ड डिजाइन के साथ नजर आ रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि लीक हुई तस्वीरों में फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी सेंसर नहीं है। फोन के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे हैं। एक तस्वीर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को मिली है।
 

c1e4vt98

Photo Credit: Weibo/ LEAKs_Viet_Nam

फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बटन नहीं है। इसका कोडनेम वाटरड्रॉप है। इस बात की और इशारा किया जा रहा है कि कंपनी अपने इस हैंडसेट में लिक्विड मेटल चेसिस का इस्तेमाल कर सकती है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि Vivo Apex 2019 का मॉडल नंबर EKI1831 होगा। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया गया है, उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान ही कंपनी वीवो एपेक्स 2019 के फीचर्स की जानकारी देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Apex 2019, Vivo Apex, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »