URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!

URBN ने भारत में नया Atom Link 5 इन 1 पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch सपोर्ट और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स मिलते हैं।

URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!

Photo Credit: URBN

URBN Atom Link की कीमत ₹3 हजार से कम है

ख़ास बातें
  • 10,000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस सपोर्ट
  • Apple Watch चार्जिंग और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स
  • कीमत 2,799 रुपये, Black और Blue कलर में उपलब्ध
विज्ञापन

URBN ने भारतीय बाजार में अपना नया Atom Link 5 इन 1 पावर बैंक लॉन्च किया है। यह 10,000mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch चार्जिंग सपोर्ट और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक कंपैटिबल डिवाइस को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके साथ MagTag Ring भी दी गई है, जिससे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर मैग्नेटिक चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

URBN Atom Link की कीमत भारत में 2,799 रुपये रखी गई है। यह Black और Blue दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Amazon, Flipkart, Swiggy Instamart, Zepto और कंपनी की वेबसाइट समेत अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

URBN Atom Link का साइज 75×72×29mm है और इसका वजन 205 ग्राम है। कंपनी के मुताबिक, इसका डिजाइन ऐसा रखा गया है कि इसे आसानी से जेब, बैग या बैकपैक में रखा जा सके। इस डिवाइस में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ USB Type-C और Lightning केबल्स पहले से दिए गए हैं, जिससे अलग से चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत कम हो जाती है। इसके अलावा यह Apple Watch चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

इस पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो स्मार्टफोन, वायरलेस ईयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कंपैटिबल डिवाइस को केवल 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

कंपनी के अनुसार, Atom Link को खासतौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो Apple इकोसिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। इसमें iPhone, Apple Watch और AirPods जैसे डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा दी गई है। साथ ही बॉक्स में मिलने वाली MagTag Ring की मदद से उन स्मार्टफोन्स पर भी मैग्नेटिक चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है जिनमें पहले से यह सुविधा मौजूद नहीं है। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस का मकसद एक ही पावर बैंक में कई चार्जिंग ऑप्शन्स उपलब्ध कराना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  2. iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  3. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  4. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  5. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  6. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  7. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  8. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  9. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  10. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »