Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Reno 16 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Xiaomi 17T और Vivo X200T से हो रहा है।
Photo Credit: Oppo/Xiaomi/Vivo
Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T
Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Reno 16 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Xiaomi 17T और Vivo X200T से हो रहा है। Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Xiaomi 17T को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Oppo Reno 16, Xiaomi 17T और Vivo X200T के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
Oppo Reno 16 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹61,999 और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹67,999 है। वहीं Xiaomi 17T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹64,999 है। जबकि Vivo X200T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹69,999 है।
डिस्प्ले
Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X200T में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 16 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Xiaomi 17T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 के साथ आता है। वहीं Vivo X200T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
Oppo Reno 16 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं Xiaomi 17T के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा, f/3.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। जबकि Vivo X200T के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
Oppo Reno 16 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Xiaomi 17T में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Vivo X200T में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी विकल्प
Oppo Reno 16 में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस दिया गया है। जबकि Xiaomi 17T में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Vivo X200T में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 मिलता है।
बैटरी बैकअप
Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo X200T में 6200mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन