Power Bank Launch

Power Bank Launch - ख़बरें

  • कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
    Portronics ने भारत में नया Power Shutter Air 20K पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh की बैटरी के साथ 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 20W Type-C PD आउटपुट दिया गया है। वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग एक साथ इस्तेमाल करने पर यह 22.5W तक का कुल आउटपुट देता है। पावर बैंक iPhone, Samsung Galaxy, Google Pixel, AirPods और Apple Watch समेत कई डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले, बिल्ट-इन Type-C केबल और लैनयार्ड लूप भी मिलता है। इसका MRP ₹4,999 है, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर यह फिलहाल ₹2,499 की विशेष कीमत पर उपलब्ध है।
  • 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
    Cuktech ने 100W पावर के साथ नया पावरबैंक 25 Power Bank SE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह पावरबैंक 90Wh की बैटरी से लैस है जिसे ब्रांड ने पिछले साल चीनी मार्केट में उतारा था। 25 Power Bank SE में कंपनी ने डिजिटल डिस्प्ले भी दिया है। डिवाइस चार्जिंग के लिए पावर बैंक में तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं।
  • Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री-ऑर्डर शुरू
    Oppo A7 Pro Max की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। यह फोन अगस्त की शुरुआत में ही लॉन्च होने जा रहा है। Oppo A7 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए गए हैं। इसी के साथ इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी बताई गई है।
  • Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
    Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया Power Bank 5i 20000 67W लॉन्च किया है। यह पावर बैंक 20,000mAh बैटरी और 67W Turbo Fast Charging के साथ आता है। इसमें इनबिल्ट USB Type-C केबल, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने की सुविधा दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह 65W टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे पावर बैंक लगभग 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन, Low Current Mode और एयरलाइन-फ्रेंडली 74.37Wh रेटिंग भी मिलती है। इसकी कीमत 3,299 रुपये रखी गई है।
  • Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
    Belkin ने मार्केट में अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है। यह पावरबैंक 10000mAh की बैटरी कैपिसिटी से लैस किया गया है। इसमें 45W आउटपुट दी गई है। इसमें फ्रंट साइड में एक छोटा डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है। यह बैटरी पर्सेंटेज दिखाता है। साथ ही इसमें एक मोशन सेंसर वाली लाइट दी गई है।
  • 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
    20000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ Xiaomi ने नया पावरबैंक मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 22.5W चार्जिंग आउटपुट दी गई है। Xiaomi ने इसे पोर्टेबल चार्जर्स के सेग्मेंट में पेश किया है। कंपनी के अनुसार, यह चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाला पहला पावर बैंक है।
  • URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
    URBN ने भारतीय बाजार में Atom Link 5 इन 1 पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch चार्जिंग सपोर्ट और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कंपैटिबल डिवाइस को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके साथ MagTag Ring भी मिलती है, जिससे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर मैग्नेटिक चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है और यह Black व Blue कलर में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • ₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स
    U&i ने भारत में अपने ऑडियो और चार्जिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कई नए Wireless Speakers, Power Banks और TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। कंपनी की नई लाइनअप में Partybox, Party Pulse, Bombass, Carnival, Paris और Sonic Series स्पीकर्स, 50,000mAh और 10,000mAh पावर बैंक तथा History Series TWS Earbuds शामिल हैं। नए प्रोडक्ट्स की कीमत 349 रुपये से शुरू होकर 8,199 रुपये तक जाती है। इनमें Bluetooth कनेक्टिविटी, TWS सपोर्ट, ENC, Hi-Res Audio, फास्ट चार्जिंग और RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
    Portronics ने भारतीय बाजार में Aero 10 पावर बैंक लॉन्च किया है। यह 10,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है और 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पावर बैंक में Type-C PD आउटपुट, Type-C इनपुट पोर्ट और डिटैचेबल फ्लैट ब्रेडेड Type-C केबल दी गई है। कंपनी ने इसे Black, Navy Blue और Mocha कलर ऑप्शन में पेश किया है। Aero 10 का MRP 2,499 रुपये रखा गया है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह Amazon, Flipkart, Portronics वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
    Belkin ने नया पावरबैंक लॉन्च किया है जो खासतौर पर लैपटॉप चार्जिंग के लिए पेश किया गया है। कंपनी का नया UltraCharge Pro Laptop Power Bank 25K नाम से आता है जिसके नाम से ही पता चलता है कि इसमें 25000mAh की बैटरी दी गई है। पावर बैंक में बिल्ट-इन यूएसबी-सी केबल मिलती है। इसमें 140W तक की हाई वाटेज आउटपुट दी गई है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
    Xiaomi ने चीन में अपने नए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल 22.5W फास्ट चार्जिंग, इनबिल्ट USB Type-C केबल और USB Type-A व USB Type-C पोर्ट्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें PD 3.0, QC 3.0, PPS, AFC और SCP जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया है। 10,000mAh मॉडल में बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे यूजर्स बैटरी की स्थिति और चार्जिंग हिस्ट्री देख सकते हैं। दोनों पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए तय बैटरी सीमा के भीतर आते हैं और कई सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं।
  • फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
    ControlZ ने भारतीय बाजार में अपना नया Snap 10K Mag मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3,000 रुपये रखी गई है। यह 10,000mAh हाई-डेंसिटी बैटरी के साथ आता है और MagSafe-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें SoftTouch एंटी-स्क्रैच बैकिंग दी गई है, जो स्मार्टफोन की ग्लास फिनिश को सुरक्षित रखने में मदद करती है। पावर बैंक में SnapLock मैग्नेटिक अलाइनमेंट, Type-C इनपुट और आउटपुट पोर्ट तथा एलईडी डॉट बैटरी डिस्प्ले भी मिलता है। 188 ग्राम वजन वाला यह डिवाइस फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और पोर्टेबिलिटी पर भी फोकस करता है।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
    OnePlus अपना 120W SuperVOOC Power Bank मार्केट में 28 अप्रैल को लॉन्च करेगी। यह पावरबैंक 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा। रोचक बात है कि बड़ी बैटरी के बावजूद पावरबैंक बेहद छोटे साइज में आ रहा है। यह पोर्टेबल है और हाई बैटरी कैपिसिटी से लैस है। OnePlus Ace 6 Ultra के साथ यह पेश किया जाएगा
  • पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
    Ugreen ने MagFlow Air Qi2 अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 10,000mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह डिवाइस 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट USB-C केबल के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर्स वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीके से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक iPhone सीरीज के साथ कम्पैटिबल है और मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए चार्जिंग को आसान बनाता है। इसका स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे कैरी करने में सुविधाजनक बनाता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »