10000mah Power Bank

10000mah Power Bank - ख़बरें

  • URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
    URBN ने भारतीय बाजार में Atom Link 5 इन 1 पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch चार्जिंग सपोर्ट और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कंपैटिबल डिवाइस को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके साथ MagTag Ring भी मिलती है, जिससे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर मैग्नेटिक चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है और यह Black व Blue कलर में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
    Amazon Prime Day Sale में ₹500 के बजट में आने वाले गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon Basics 10000mAh Power Bank अमेजन पर ₹549 में उपलब्ध हो रहा है। वहीं Kratos TW02 EarBuds ई-कॉमर्स साइट पर ₹497 में लिस्ट किया गया है। जबकि Bouncefit D20 Y68 Fitness Band अमेजन पर ₹377 में मिल रहा है। इसके अलावा DRIFTX Portable Hand Fan अमेजन पर ₹449 में खरीदा जा सकता है।
  • फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
    Belkin ने नया UltraCharge Slim 10K Magnetic Power Bank लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी और 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 30W USB Type-C पोर्ट, Dual Charging और Pass-Through Charging जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। पावर बैंक में बिल्ट-इन डिस्प्ले दिया गया है, जो बैटरी का सटीक प्रतिशत दिखाता है। इसके अलावा SmartProtect सेफ्टी सिस्टम, एल्यूमिनियम बॉडी और TSA Carry-on सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 69.99 पाउंड (करीब 8,100 रुपये) रखी गई है।
  • 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में अपना नया पावरबैंक Portronics Aero 10 लॉन्च किया है। यह पावरबैंक 10 हजार mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आता है। इसमें कंपनी ने 20W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसके अंदर USB-C केबल लगी है। यह स्क्वायर शेप में आता है और वजन 245 ग्राम है।
  • Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
    Portronics ने भारतीय बाजार में Aero 10 पावर बैंक लॉन्च किया है। यह 10,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है और 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पावर बैंक में Type-C PD आउटपुट, Type-C इनपुट पोर्ट और डिटैचेबल फ्लैट ब्रेडेड Type-C केबल दी गई है। कंपनी ने इसे Black, Navy Blue और Mocha कलर ऑप्शन में पेश किया है। Aero 10 का MRP 2,499 रुपये रखा गया है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह Amazon, Flipkart, Portronics वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
    Xiaomi ने चीन में अपने नए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल 22.5W फास्ट चार्जिंग, इनबिल्ट USB Type-C केबल और USB Type-A व USB Type-C पोर्ट्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें PD 3.0, QC 3.0, PPS, AFC और SCP जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया है। 10,000mAh मॉडल में बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे यूजर्स बैटरी की स्थिति और चार्जिंग हिस्ट्री देख सकते हैं। दोनों पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए तय बैटरी सीमा के भीतर आते हैं और कई सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं।
  • फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
    ControlZ ने भारतीय बाजार में अपना नया Snap 10K Mag मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3,000 रुपये रखी गई है। यह 10,000mAh हाई-डेंसिटी बैटरी के साथ आता है और MagSafe-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें SoftTouch एंटी-स्क्रैच बैकिंग दी गई है, जो स्मार्टफोन की ग्लास फिनिश को सुरक्षित रखने में मदद करती है। पावर बैंक में SnapLock मैग्नेटिक अलाइनमेंट, Type-C इनपुट और आउटपुट पोर्ट तथा एलईडी डॉट बैटरी डिस्प्ले भी मिलता है। 188 ग्राम वजन वाला यह डिवाइस फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और पोर्टेबिलिटी पर भी फोकस करता है।
  • 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
    Anker ने अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया नैनो पावरबैंक है जो 10 हजार mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा पावरबैंक में Qi2 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। चार्जिंग डिवाइस 15mm की मोटाई के साथ आता है। इसका वजन 215 ग्राम है। Qi2 फीचर के चलते यह 15W की वायरलैस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
    Ugreen ने MagFlow Air Qi2 अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 10,000mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह डिवाइस 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट USB-C केबल के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर्स वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीके से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक iPhone सीरीज के साथ कम्पैटिबल है और मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए चार्जिंग को आसान बनाता है। इसका स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे कैरी करने में सुविधाजनक बनाता है।
  • 10000mAh बैटरी वाला पावरबैंक Portronics Moji 10 लॉन्च, जानें कीमत
    Portronics की ओर से नया Portronics Moji 10 पावर बैंक लॉन्च किया गया है जिसमें 10,000mAh की बैटरी है। यह कंपनी का वायरलैस मेग्नेटिक पावर बैंक है जो वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन टाइप-सी केबल दी गई है। हैवी बैटरी के बावजूद यह मात्र 160 ग्राम वजनी है। इसमें 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
  • Amazon Great Republic Day Sale 2026: ये 5 बेस्ट 10,000mAh पावरबैंक डील करें चेक, एक में है वायरलेस चार्जिंग
    Amazon Great Republic Day Sale 2026 में 10,000mAh पावरबैंक सेगमेंट पर अच्छी डील्स देखने को मिल रही हैं। इस सेल में Spigen, Xiaomi, Portronics और Ambrane जैसे ब्रांड्स के पावरबैंक्स डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। फास्ट चार्जिंग, इन-बिल्ट Type-C केबल, वायरलेस चार्जिंग और कॉम्पैक्ट डिजाइन जैसे फीचर्स अब इस बजट में आम हो चुके हैं। ट्रैवल और डेली यूज के लिए यह कैटेगरी सबसे ज्यादा पॉपुलर मानी जाती है। बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन्स के साथ इन पावरबैंक्स को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • Xiaomi का नया 10000mAh Power Bank फोन के साथ लैपटॉप को भी करता है चार्ज, इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने यूके में अपना नया Xiaomi Power Bank 10000 (67W) लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक 10,000mAh बैटरी के साथ आता है और इतना पावरफुल है कि लैपटॉप जैसे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें इनबिल्ट USB-C केबल, USB-C और USB-A पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक साथ तीन डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। पावर बैंक 65W फास्ट इनपुट चार्जिंग सपोर्ट करता है और करीब 1.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। यूके में इसकी कीमत 32.99 पाउंड रखी गई है।
  • Stuffcool Odin लॉन्च: फोन के पीछे चिपक कर 30 मिनट में 50% चार्ज कर देता है यह पावरबैंक! जानें कीमत
    Stuffcool ने अपना नया Qi2 Certified MagSafe Powerbank - Odin भारत में लॉन्च किया है। यह 10,000mAh पावरबैंक खासतौर पर iPhone, Samsung और Pixel यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Stuffcool Odin MagSafe Powerbank की कीमत 3,799 रुपये है। पावरबैंक कंपनी की वेबसाइट stuffcool.com और Amazon India पर उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट Made in India है और BIS सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
  • Xiaomi का नया पावर बैंक फोन के पीछे चिपक जाएगा, बिना केबल के भी करेगा चार्ज, जानें कीमत
    Xiaomi ने चाइना में एक नया पावर बैंक लॉन्च किया है जिसका नाम Magnetic Power Bank Stand 10000mAh है। इस डिवाइस की खास बात है कि इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग, 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और एक इन-बिल्ट स्टैंड दिया गया है जो लगभग 80 डिग्री तक खुलता है। Xiaomi ने इसमें 17 N52H ग्रेड के मैग्नेट्स का यूज किया है जिससे iPhone 12 और उसके बाद वाले मॉडल्स (iPhone 16e को छोड़कर) को मजबूती से अटैच किया जा सकता है ।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »