अक्टूबर में लॉन्च होने वाले हैं OnePlus से लेकर Vivo, Oppo और Realme जैसे स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अक्टूबर में कई नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 12:38 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलेगा।
  • Realme GT 8 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा।

Vivo X200 Pro में 6400mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Vivo

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि इस महीने बाजार में कई नए स्मार्टफोन दस्तक देने जा रहे हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने आगामी मोबाइल में लेटेस्ट चिपसेट के साथ कैमरा अपग्रेड प्रदान कर सकती हैं। कई स्मार्टफोन अक्तूबर में पेश हो चुके हैं और कई स्मार्टफोन का अभी लॉन्च होने बाकि है। OnePlus 15 से लेकर Realme GT 8 Pro, Vivo X300, iQOO 15 और Oppo Find X9 जैसे स्मार्टफोन इस महीने उपलब्ध होने वाले हैं। यहां हम आपको आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Find X9 सीरीज
Oppo अक्टूबर में 16 तारीख को Oppo Find X9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। Oppo के आगामी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलेगा। पहले इन्हें चीन में पेश किया जाएगा और उसके बाद ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होंगे। इस सीरीज में Find X9, Find X9 Pro और Ultra मॉडल शामिल हो सकते हैं। लीक के अनुसार, Find X9 में 6.59 इंच की 120Hz 1.5K OLED डिस्प्ले होगी।

Advertisement

OnePlus 15
OnePlus चीनी बाजार में 27 अक्टूबर, 2025 को OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है। पहले यह स्मार्टफोन चीन में पेश होगा और उसके बाद नवंबर में ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होगा। OnePlus 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K डिस्प्ले होगी। वहीं 7,000mAh की बैटरी होगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Realme GT 8 Pro
Realme जल्द ही Realme GT 8 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। फिलहाल सटीक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। यह स्मार्टफोन फोन भारत में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर वाला फोन होगा। GT 8 Pro में 2K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 7,000mAh की बैटरी होगी। यह फोन 200 मेगापिक्सल पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस होगा।

iQOO 15
iQOO अक्टूबर, 2025 में नए स्मार्टफोन iQOO 15 को लॉन्च करने जा रहा है। iQOO 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच की QHD डिस्प्ले होगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह Q3 गेमिंग चिप और पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही iQOO 15 में कलर चेंज वाला रियर डिजाइन होगा।

Advertisement

Vivo X300 सीरीज
Vivo जल्द ही चीनी बाजार में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर के साथ Vivo X300 सीरीज लेकर आ रहा है। इनमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल होंगे जो कि 13 अक्टूबर, 2025 को दस्तक देंगे। ये स्मार्टफोन दिसंबर में भारत में पेश किए जा सकते हैं। X300 में 6.31 इंच की डिस्प्ले होगी, वहीं X300 Pro में 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.