Realme से लेकर Vivo, Lava नवंबबर में लॉन्च करेंगे ये नए स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

Realme GT 5 Pro चीनी बाजार में नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह ब्रांड का नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप फोन होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A2 में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Vivo X100 Pro Plus में Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिलेगा।
  • Realme GT 5 Pro में 6.78-इंच की 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।

Lava Blaze 2 5G में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर मिल सकता है।

Photo Credit: Lava

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अक्टूबर की तुलना में नवंबर में ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं। कई ब्रांड पहले ही अपनी आगामी स्मार्टफोन के आगमन की पुष्टि कर चुके हैं या इशारा दे चुके हैं। कुछ स्मार्टफोन्स में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC मिलेगा। हाल ही में Xiaomi 14 सीरीज के साथ इस प्रोसेसर की शुरुआत हुई। कई ब्रांड्स के कुछ बजट मॉडल भी होंगे। अगले महीने कम से कम 12 ब्रांड्स नए फोन पेश कर सकते हैं, जिसमें Lava, iQOO, Oppo, Vivo, Realme, OnePlus, Redmi, Poco, Samsung, Honor, Infinix और Tecno शामिल हैं।

आइए इन आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Blaze 2 5G
Lava Blaze 2 5G भारत में 2 नवंबर को पेश किया जा सकता है। इसे यूट्यूब लाइवस्ट्रीम के जरिए 12 बजे से शुरू किया जाएगा। ऑफिशियल टीजर और लीक्स के अनुसार, फोन में बॉक्सी डिजाइन और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल रिंग LED लाइट मिलेगी। फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन की कीमत 9000-10000 रुपये हो सकती है।
Advertisement

iQOO 12 सीरीज
iQOO 12 सीरीज को चीन में 7 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। Weibo पर लाइव स्ट्रीम की शुरुआत 7 बजे GMT+8 से शुरू होगी। iQOO 12 और iQOO 12 Pro इस सीरीज में शामिल होंगे। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा। फोन में 50MP कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का तीसरा कैमरा होगा। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

Oppo A2
Oppo A2 को चीन में 11 नवंबर को पेश किया जाएगा। लीक्स और टीजर के अनुसार, फोन की मोटाई 7.99mm और वजन 193 ग्राम है। फोन में 6.72 इंच की पंच होल डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB स्टोरेज होगी। फोन में 50MP और 2MP मेगापिक्ल का ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी।
Advertisement

Vivo X100 Series
Vivo X100 Series को चीनी बाजार में 17 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। आगामी लाइनअप में Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro Plus शामिल होंगे। लीक्स के अनुसार, वीवो फोन पेरीस्कोप जूम कैमरा के लिए नए Vario-APO-Sonnar लेंस के साथ आएंगे। Pro Plus में Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिलेगा। वहीं प्रो में Snapdragon 8 Gen 1 होगा और X100 में Dimensity 9300 प्रोसेसर होगा।
Advertisement

Realme GT 5 Pro
Realme GT 5 Pro चीनी बाजार में नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह ब्रांड का नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप फोन होगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मिलेगा। इस फोन में 6.78-इंच की 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 50MP का पहला कैमरा, 50MP का दूसरा कैमरा और 8MP का तीसरा कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.