Upcoming Smartphones June 2023: Xiaomi 13 Ultra, Infinix Note 30 5G जैसे स्मार्टफोन इस हफ्ते होने जा रहे लॉन्च! जानें सबकुछ

Vivo की ओर से भारत में Vivo Y36 जून के मध्य में लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जून 2023 10:06 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Vivo Y36 जून के मध्य में लॉन्च किया जाना है।
  • यह Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • Infinix की ओर से Note 30 5G फोन भारत में 14 जून को लॉन्च किया जाना है।

Xiaomi 13 Ultra में 6.73 इंच QHD+ LTPO डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: Xiaomi

Realme 11 Pro सीरीज हाल ही में मार्केट में लॉन्च हुई है जिसे लेकर पिछले कई दिनों से बहुत अधिक हाईप बना हुआ था। Realme 11 Pro में कंपनी ने 200MP कैमरा दिया है जो इसके खास फीचर्स में से एक है। अब आगामी सप्ताह में कंपनी की बड़ी राइवल कही जाने वाली Xiaomi भी अपना धांसू स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। इसके अलावा बजट सेग्मेंट में Infinix भी एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं कि आगामी सप्ताह में लॉन्च होने के लिए कौन से स्मार्टफोन चर्चा में हैं। 

Xiaomi 13 Ultra
Xiaomi की ओर से इसका फ्लैगशिप और सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी इसे 12 जून को पश्चिमी यूरोप में मार्केट में उतारने जा रही है। हॉन्ग कॉन्ग में यह पहले ही लॉन्च हो चुका है। 2023 के लिए यह कंपनी का टॉप एंड स्मार्टफोन कहा जा रहा है। फोन को चीन में अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसमें Leica का क्वाड कैमरा सिस्टम है, जो इसका सबसे खास फीचर है। 

Xiaomi 13 Ultra स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.73 इंच QHD+ LTPO डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एक OLED पैनल है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC है। यह रियर में 50MP के चार कैमरा सेंसर के साथ आता है। डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह 50W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

Infinix Note 30 5G 
Infinix की ओर से इसका Note 30 5G फोन भारत में 14 जून को लॉन्च किया जाने वाला है। फोन में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें JBL के डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह 5000एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। 
Advertisement

Vivo Y36
Vivo की ओर से भारत में Vivo Y36 जून के मध्य में लॉन्च किया जाना है। बहुत संभव है कि कंपनी इसे आगामी सप्ताह में ही लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसके लिए डेट अधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं की गई है। यह एक लो मिडरेंज फोन होने वाला है जिसमें 6.64 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। यह Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रियर में इसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। जबकि 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा ये कैरी कर सकता है। डिवाइस में 5000mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। इसकी कीमत भारत में 18 हजार से 20 हजार रुपये के बीच में हो सकती है, ऐसा कहा गया है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Punchy, 120Hz LCD display
  • IP53 rating
  • 45W wired charging, supports bypass charging
  • Good stereo speakers, headphone jack present
  • Decent main camera with good low-light performance
  • Supports many 5G bands
  • Bad
  • Display has weak sunlight legibility
  • Too large for regular-sized hands
  • Overwhelming interface with plenty of bloatware, third-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI Lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.