सबसे छोटा फोन Unihertz Jelly Star हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

सबसे छोटा फोन Unihertz Jelly Star हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Unihertz

जेली स्टार सबसे छोटा स्मार्टफोन है जो कि एंड्रॉइड 13 पर चलता है।

ख़ास बातें
  • Jelly Star में 3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है
  • फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
  • फोन में 8GB जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है
विज्ञापन
कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Unihertz ने एक नया फोन Jelly Star पेश किया है। कंपनी ने पिछले मॉडल्स को मिले तगड़े रिस्पॉन्स के बाद एक ऐसे डिवाइस को उतारा है जो छोटे साइज में बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। जेली स्टार सबसे छोटा स्मार्टफोन है जो कि एंड्रॉइड 13 पर चलता है। इसका टारगेट अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन बाजार में कुछ नया पेश करना है। यहां हम आपको Unihertz Jelly Star के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Unihertz Jelly Star की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Unihertz Jelly Star वर्तमान में HKD1,329 (लगभग 13,988 रुपये) में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह वाइब्रेंट ब्लू और रेड कलर में उपलब्ध है। Unihertz अक्टूबर 2023 में शिपिंग शुरू कर सकती है। बाजार में आने के बाद लगभग HK$1,675 (लगभग 17,609 रुपये) के रिटेल प्राइस में उपलब्ध होगा।
 

Unihertz Jelly Star  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Jelly Star में 3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 480 x 854 पिक्सल है। यह डिस्प्ले शार्प टेक्स्ट और वाइब्रेंट विजुअल प्रदान करती है। Jelly Star में पिछले मॉडल Jelly 2E की तुलना में काफी सुधार किए गए हैं। प्रोसेसर के मामले में Unihertz के नए फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 दिया गया है। टेस्टिंग में जेली स्टार के परफॉर्मेंस ने जेली 2E में मिलने वाले Helio A22 को पीछे छोड़ दिया था। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 95.1, चौड़ाई 49.6, मोटाई 18.7 mm और वजन 116 ग्राम है। अपने साइज के हिसाब से यह काफी पॉकेट फ्रेंडली फोन है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में नए फोन में 8GB जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »