48MP डुअल कैमरा के साथ आने वाला पहला टीवी होगा Mi TV 6, कंपनी ने किया खुलासा!

कंपनी टीवी के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले पोस्टर के माध्यम से सार्वजनिक कर रही है। लेटेस्ट पोस्टर में टीवी के ऊपरी हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें पॉप-अप कैमरा सेटअप को देख सकते हैं। यह 48 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है, जो कि मी टीवी 6 में फीचर होगा।

48MP डुअल कैमरा के साथ आने वाला पहला टीवी होगा Mi TV 6, कंपनी ने किया खुलासा!

टीवी के डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 4के रिजॉल्यूशन मौजूद होगा

ख़ास बातें
  • Mi TV 6 में मिलेंगे दो कैमरा
  • मी टीवी 6 सीरीज़ 28 जून को चीन में लॉन्च की जाएगी
  • Xiaomi ने साल 2019 में चीन में Mi TV 5 सीरीज़ रेंज को लॉन्च किया था
विज्ञापन
Mi TV 6 सीरीज़ 28 जून को चीन में लॉन्च की जाएगी। लॉन्च से पहले Xiaomi कंपनी अपने इस स्मार्ट टीवी सीरीज़ से जुड़े फीचर्स की जानकारी परत-दर-परत खोलती जा रही है। पिछले दिनों कंपनी ने टीवी के डिस्प्ले और गेमिंग सपोर्टेड फीचर्स की जानकारी दी थी, वहीं अब कंपनी ने इस टीवी के कैमरा की जानकारी सार्वजनिक की है। कंपनी के मुताबिक, इस टीवी में एक नहीं बल्कि दो कैमरे फीचर किए जाएंगे। इसी के साथ मी टीवी 6 डुअल कैमरा के साथ आने वाला पहला टीवी बनेगा।

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, Mi TV 6 में कंपनी 48 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप देने वाली है। अब-तक हाई-एंड स्तर के टीवी सेगमेंट में कंपनियां कैमरा फीचर किया करती थी, हालांकि वह कैमरा 2 या फिर 4 मेगापिक्सल से ज्यादा का नहीं होता था। स्मार्टफोन में शानदार कैमरा एक्सपीरियंस के बाद अब Xiaomi कंपनी स्मार्ट टीवी में भी ज्यादा से ज्यादा मेगापिक्सल वाला कैमरा लाने की तैयारी में लग चुकी है। मी टीवी 6 पहला ऐसा टीवी होगा जो कि 48 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा से लैस होगा। वीबो पोस्टर की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है।

कंपनी टीवी के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले पोस्टर के माध्यम से सार्वजनिक कर रही है। लेटेस्ट पोस्टर में टीवी के ऊपरी हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें पॉप-अप कैमरा सेटअप को देख सकते हैं। यह 48 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है, जो कि मी टीवी 6 में फीचर होगा।

पिछले ही दिनों जानकारी दी गई थी कि प्लैगशिप Mi TV 6 सीरीज़ शानदार वीडियो क्वालिटी प्रदान करेगी। वहीं, टीवी के डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 4के रिजॉल्यूशन मौजूद होगा। डिस्प्ले के अलावा, स्मार्ट टीवी में वाई-फाई 6 कनेक्शन मौजूद होगा। इसके अलावा, इसमें HDMI 2.1 इंटरफेस के साथ-साथ AMD FreeSync प्रीमियम गेम प्ले सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। टीवी में शानदार गेमिंग अनुभव प्रदान करने के लिए कंपनी ने Microsoft के XBox के साथ साझेदारी की है, जो कि गारंटी देता है कि यह टीवी इतना पावरफुल तो होगा कि इसमें Xbox सीरीज़ गेम कंसोल का सपोर्ट मिलेगा। यह टीवी PlayStation 5 को भी सपोर्ट करेगा।

मी टीवी 6 फ्लैगशिप टीवी चीन में 28 जून को लॉन्च होगा। फिलहाल इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »