• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • दुनिया का सबसे छोटा 5G फोन Unihertz Jelly Max लॉन्च हुआ 12GB रैम, 100MP कैमरा के साथ, जानें कीमत

दुनिया का सबसे छोटा 5G फोन Unihertz Jelly Max लॉन्च हुआ 12GB रैम, 100MP कैमरा के साथ, जानें कीमत

Unihertz Jelly Max में 5.05 इंच का डिस्प्ले दिया गया है

दुनिया का सबसे छोटा 5G फोन Unihertz Jelly Max लॉन्च हुआ 12GB रैम, 100MP कैमरा के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Unihertz

Unihertz Jelly Max में 5.05 इंच का डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • Unihertz Jelly Max में 5.05 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 100MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • यह मोबाइल मीडियाटेक के Dimensity 7300 चिपसेट से लैस है।
विज्ञापन
Unihertz ने दुनिया का सबसे छोटा 5G फोन Jelly Max लॉन्च कर दिया है। इस फोन का यूजर्स को काफी समय से इंतजार था। क्योंकि स्मार्टफोन मार्केट में यूजर्स का एक तबका ऐसा भी है जो बड़े साइज के स्मार्टफोन की बजाए कॉम्पेक्ट साइज के स्मार्टफोन इस्तेमाल करना पसंद करता है। Unihertz Jelly Max में 5.05 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे छोटा 5जी फोन कहा है। फोन में 100MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल मीडियाटेक के Dimensity 7300 चिपसेट से लैस है। आइए जानते हैं इस फोन के अन्य खास फीचर्स। 
 

Unihertz Jelly Max price, availability

Unihertz Jelly Max को कंपनी ने क्राउडफंडिंग कैम्पेन के तहत लॉन्च किया है। यह Kickstarter वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी के अनुसार फोन का शुरुआती प्राइस 199 डॉलर (लगभग 16,000 रुपये) है। फोन की सेल अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। 
 

Unihertz Jelly Max specifications

Unihertz Jelly Max में 5.05 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 720 x 1520 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह एक LCD पैनल है जिसमें पंच होल कटआउट डिजाइन दिया गया है। डिवाइस को MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट से लैस किया गया है। जिसके साथ में 12 जीबी LPDDR5 रैम है और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। 

Unihertz Jelly Max फोन का एक और बड़ा आकर्षण इसका 100 मेगापिक्सल का कैमरा भी कहा जा सकता है। यह फोन का प्राइमरी लेंस है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा पंचहोल कटआउट में फिट किया गया है।

बैटरी कैपिसिटी देखें तो इस डिवाइस में 4000mAh की बैटरी दी गई है। एक छोटे स्मार्टफोन के लिए यह बड़ी बैटरी कही जा सकती है। साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके बारे में दावा किया गया है कि फोन 90 प्रतिशत तक केवल 20 मिनट में ही चार्ज हो जाता है। फोन Android 14 पर रन करता है। 

इसके कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और इंफ्रारेड पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। जिससे कुछ होम अप्लायंसेज को कंट्रोल किया जा सकता है। फोन में रियर साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 128.7 x 62.7 x 16.3mm हैं और वजन 180 ग्राम है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »