Triumph Speed 400, Scrambler 400 X की बुकिंग 10 हजार के पार, Royal Enfield को टक्कर!

Triumph Speed 400 में 398.15 cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 8,000 rpm पर 39.5 bhp की पावर जनरेट करता है।

Triumph Speed 400, Scrambler 400 X की बुकिंग 10 हजार के पार, Royal Enfield को टक्कर!

Photo Credit: Triumph

Triumph Speed 400 में 398.15 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है।

ख़ास बातें
  • भारतीय बाजार में Triumph ने हाल ही में Triumph Speed 400 लॉन्च की थी।
  • Triumph Speed 400 में 398.15 cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन है।
  • Triumph Speed 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये रुपये है।
विज्ञापन
भारतीय बाजार में Triumph ने हाल ही में Triumph Speed 400 लॉन्च की थी, जिसे ग्राहकों को द्वारा जबरदस्त पंसद किया गया था। बाइक की एक्स शोरूम कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 2.23 लाख रुपये और उसके बाद 2.33 लाख रुपये रखी गई थी। अब Triumph ने घोषणा की है कि  Speed 400 और Scrambler 400 X को देश भर में कुल 10 हजार बुकिंग मिली हैं। 27 जून, 2023 को यूके में ऑफिशियल एंट्री के बाद सिर्फ 10 दिनों में ट्रायम्फ ने यह आंकड़ा पार किया। यहां हम आपको Triumph की मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Triumph Speed 400 और Scrambler 400 X की कीमत


Triumph Speed 400 की कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 2.23 लाख रुपये और उसके बाद 2.33 लाख रुपये है। इस महीने के आखिर से Triumph Speed 400, ट्रायम्फ डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। वहीं Triumph Scrambler 400 X अक्टूबर से उपलब्ध होगी और कीमत इसके लॉन्च के वक्त पता चेलगी।


Triumph Speed 400 और Scrambler 400 X के इंजन और स्पेसिफिकेशंस


Triumph Speed 400 में 398.15 cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 8,000 rpm पर 39.5 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 37.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो बाइक में एसिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

आपको बता दें कि सब-500 सीसी रोडस्टर सेगमेंट में काफी हद तक Royal Enfield का दबदबा रहा है। वैसे तो रॉयल एनफील्ड के पोर्टफोलियो में इसी सेगमेंट में कई मोटरसाइकिल मौजूद हैं, लेकिन इस प्रकार Triumph टू-व्हीलर कंपनी को टक्कर देती नजर आ रही है।

रॉयल एनफील्ड को बाजार में टक्कर देने के लिए मार्केट में अन्य कंपनियों की मोटरसाइकिलों में Honda H'ness CB350, Jawa और Yezdi शामिल हैं। Bajaj ने Bajaj Dominar 400 के जरिए Classic 350 को टक्कर देने की कोशिश की थी। मगर जिस प्रकार Triumph की बाइक्स को बुकिंग मिली है उससे रॉयल एनफील्ड के वर्चस्व पर खतरा नजर आ रहा है। Triumph और Bajaj Auto द्वारा मिलकर तैयार की गईं Speed 400 और Scrambler 400 X मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल के मुकाबले में ज्यादा एडवांस नजर आ रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »