खो गया या चोरी हो गया है आपका मोबाइल फोन, सरकार करेगी मदद!

मुंबई में एक पोर्टल को शुरू किया है, यह पोर्टल खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाने में मदद करेगा। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 17 सितंबर 2019 11:58 IST
ख़ास बातें
  • दूरसंचार विभाग ने शुरू किया प्रोजेक्ट CEIR
  • मोबाइल चोरी होने के बाद पुलिस और दूरसंचार विभाग में करनी होगी शिकायत
  • चोरी हुई मोबाइल में नई सिम डलते ही सर्विस प्रोवाइडर पुलिस को करेगा सूचित

खो गया या चोरी हो गया है आपका मोबाइल फोन, सरकार करेगी मदद!

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को मुंबई में एक पोर्टल को शुरू किया है, यह पोर्टल खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाने में मदद करेगा। इस प्रोजेक्ट को Central Equipment Identity Register (CEIR) नाम दिया गया है। चोरी हुए या खो हुए मोबाइल फोन को हर नेटवर्क पर ब्लॉक करना ही इस प्रोजेक्ट का मकसद है। साथ ही यह फोन को ट्रेस करने में भी मदद करेगा। इस प्रोजेक्ट को दूरसंचार विभाग द्वारा शुरू किया गया है।  

सभी मोबाइल फोन में पहचान के लिए IMEI नंबर होता है। IMEI नंबर रिप्रोग्रामेबल है, इस वज़ह से मोबाइल चोरी होने के बाद IMEI नंबर को रिप्रोग्राम कर दिया जाता है, जिस कारण IMEI की क्लोनिंग होती है। विभाग के अनुसार, नेटवर्क में क्लोन/ नकली IMEI हैंडसेट के कई मामले हैं।
Advertisement

इसी वज़ह से दूरसंचार विभाग द्वारा CEIR (वेबसाइट) प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट के कई प्राथमिक उद्देश्य हैं जैसे कि हर मोबाइल नेटवर्क पर खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करना, खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करना, नेटवर्क में मोबाइल डिवाइस को नकली IMEI से बचाना आदि।
 

ऐसे दर्ज करें शिकायत

यदि आपका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है तो आपको सबसे पहले एफआईआर दर्ज करनी होगी और फिर हेल्पलाइन नंबर 14422 पर कॉल कर दूरसंचार विभाग (DoT) को सूचित करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आपके फोन को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
Advertisement

Livemint की रिपोर्ट के अनुसार, यदि कोई डिवाइस में दूसरी सिम डालने का प्रयास करेगा तो सर्विस प्रोवाइडर नए यूज़र की पहचान कर पुलिस को सूचित करेगा। इस सर्विस को अभी महाराष्ट्र में शुरू किया गया है। दूरसंचार विभाग 2017 से CEIR पर काम कर रहा है। इसमें 2017 के बाद से भारत में सभी IMEI नंबरों का डेटाबेस होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DoT, CEIR, IMEI, Ravi Shankar Prasad
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.