Tecno की भारत में 24 स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना, टॉप 5 ब्रांड्स में आने का टारगेट

चीन की यह स्मार्टफोन कंपनी प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस बढ़ाने के साथ ही मेट्रो शहरों में अपनी बिक्री बढ़ाने पर जोर देगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 18:03 IST
ख़ास बातें
  • देश के स्मार्टफोन मार्केट मे Tecno का छठा स्थान है
  • कंपनी की इस वर्ष बिक्री लगभग 7.5 लाख यूनिट्स की रही है
  • पिछले कुछ महीनों में इसने प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर फोकस बढ़ाया है

यह 15,000 रुपये से अधिक के सेगमेंट में बिक्री को बढ़ाने की तैयारी कर रही है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का अगले वर्ष भारत में टॉप पांच स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल होने का टारगेट है। इसके लिए कंपनी प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस बढ़ाने के साथ ही मेट्रो शहरों में अपनी बिक्री बढ़ाने पर जोर देगी। देश के स्मार्टफोन मार्केट मे Tecno का छठा स्थान है। 

Tecno की भारत में यूनिट के CEO, Arijeet Talapatra ने कहा, "देश का स्मार्टफोन मार्केट परिपक्व हो रहा है और कस्टमर्स अधिक प्रीमियम फीचर्स की मांग कर रहे हैं। हमारी योजना अगले वर्ष 24 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। इनमें से 50 प्रतिशत 5G एनेबल्ड होंगे।" कंपनी के स्मार्टफोन्स की टियर दो और इससे नीचे के शहरों में मजबूत डिमांड है। इसका बड़ा कारण इन स्मार्टफोन्स का कम प्राइस और अधिक फीचर्स हैं। पिछले कुछ महीनों में इसने प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर फोकस बढ़ाया है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी का एवरेज सेलिंग प्राइस 11,000 रुपये से 12,000 रुपये का था और यह बढ़कर 18,000 रुपये से 19,000 रुपये हो गया है। 
Advertisement

यह 15,000 रुपये से अधिक के सेगमेंट में बिक्री को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। Tecno की इस वर्ष बिक्री लगभग 7.5 लाख यूनिट्स की रही है और अगले वर्ष इसे बढ़ाकर लगभग 15 लाख यूनिट्स करने का टारगेट है। इस बारे में Arijeet ने बताया, "हम इनोवेशन और डिजाइन पर फोकस के साथ ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की रेंज से ग्रोथ में आसानी होगी। स्मार्टफोन्स का भविष्य 5G है और हम इसे बड़ी संख्या में कस्टमर्स तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" Tecno की प्रीमियम स्मार्टफोन रेंज में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की Phantom सीरीज शामिल है। 

स्मार्टफोन मार्केट में 15,000 रुपये से अधिक की कैटेगरी में लगभग 98 प्रतिशत 5G एनेबल्ड है। कुछ महीने पहले Tecno ने अपना दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन Phantom V Flip लॉन्च किया था। इस वर्ष की शुरुआत में Tecno ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Phantom V Fold को पेश किया था। यह एक क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसे Iconic Black और Mystic Dawn कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 8GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है। इसमें  6.9 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED इनर डिस्प्ले और 1.32 इंच का सर्कुलर AMOLED कवर पैनल है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.