50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 8T भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Tecno Spark 8T स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, जिसमें आपको फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होता है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 8T भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

अटलांटिक ब्लू, कोकोआ गोल्ड, आइरिश पर्पल और टरक्वॉइश सियान कलर ऑप्शन में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 8T में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • टेक्नो स्पार्क 8टी में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • फोन की सेल आज से शुरू हो गई है
विज्ञापन
Tecno Spark 8T स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर आज बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन वनीला Tecno Spark 8 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर पेश किया गया है, जो कि भारत में सितंबर महीने में लॉन्च हुआ था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नया फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। नया Tecno फोन चार कलर ऑप्शन के साथ आता है।
 

Tecno Spark 8T price in India, availability

Tecno Spark 8T स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, जिसमें आपको फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन चार कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं, वो है अटलांटिक ब्लू, कोकोआ गोल्ड, आइरिश पर्पल और टरक्वॉइश सियान। वहीं, फोन की सेल भारत में आज 15 दिसंबर से शुरू कर दी गई है।

Tecno Spark 8 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 7,999 रुपये है, जिसमें आपको फोन का 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
 

Tecno Spark 8T specifications

डुअल-सिम (नैनो) टेक्नो स्पार्क 8टी स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित HIOS v7.6 यूआई पर काम करता है। इसमें 6.6-इंच फुल एचडी+ (1080 x 2408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 91.30 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रोशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए से बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क 8टी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ AI लैंस दिया गया है। रियर कैमरा सेटअर में क्वाड एलईडी फ्लैश मौजूद है। साथ ही इनमें एआई ब्यूटी, एआर एनमोजी और स्टिकर्स, गूगल लेंस, टाइम-लैप्स, स्लो मोशन, स्मार्ट पोर्ट्रेट और वीडियो बोकेह जैसे प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी मोड का सपोर्ट भी मिलता है। अन्य कैमरा फीचर्स में 1080p टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और 120fps स्लो मोशन शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जिसके साथ डुअल फ्लैश सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, एफएम और यूएसबी ओटीजी हेडफोन जैक मौजूद है। टेक्नो स्पार्क 8टी फोन के सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। साथ ही इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

टेक्नो स्पार्क 8टी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 40 घंटे तक का कॉलिंग टाइम, 11 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 122 घंटे तक का म्यूजिक और 38 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन का डायमेंशन 164.25x75.87x8.85mm है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए25
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + AI Lens
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »