3GB रैम+ 32 जीबी स्टोरेज वाला Tecno Spark 8 का नया वैरिएंट लॉन्‍च, जानें कीमत

स्पार्क 8 के इस नए वैरिएंट में भी मीड‍ियाटेक के हीलियो जी 25 गेमिंग प्रोसेसर की ताकत है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्‍सल का डुअल फ्लैश वाला कैमरा दिया गया है।

3GB रैम+ 32 जीबी स्टोरेज वाला Tecno Spark 8 का नया वैरिएंट लॉन्‍च, जानें कीमत

टेक्‍नो स्‍पार्क 8 का यह नया वैरिएंट पहले से बेहतर इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट फीचर के साथ आता है

ख़ास बातें
  • 3+ 32 जीबी स्टोरेज वाले इस वैरिएंट के दाम 9299 रुपये हैं
  • 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में इसे लाया गया है
  • इस बजट फोन को ढेर सारे फीचर्स से लैस किया गया है
विज्ञापन
टेक्‍नो ने उसकी 'स्पार्क' सीरीज के स्‍मार्टफोन 'स्पार्क 8' के नए वैरिएंट को लॉन्च किया है। 3+ 32 जीबी स्टोरेज वाले इस वैरिएंट के दाम 9299 रुपये हैं। फोन में 16 एमपी का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.56 इंच का एचडी + डॉट नॉच डिस्प्ले और 5000 mAh की बैटरी जैसे फीचर हैं।  

Tecno Spark 8 के इस नए वैरिएंट में भी मीड‍ियाटेक के हीलियो जी 25 गेमिंग प्रोसेसर की ताकत है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्‍सल का डुअल फ्लैश वाला कैमरा दिया गया है। डिजाइन की बात करें, तो फोन में मेटल कोडिंग की गई है। टेक्‍नो स्‍पार्क 8 का यह नया वैरिएंट पहले से बेहतर इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट फीचर के साथ आता है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी लोकल लैंग्‍वेज में आसानी से बात कर सकेंगे। 

इस लॉन्‍च के बारे में ट्रांसियॉन इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा कि टेक्‍नो के जरिए उनका फोकस यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए फोन में जरूरी फीचर्स को शामिल करने पर है। इस नए वैरिएंट को अटलांटिक ब्‍लू, टर्किश सायन और आइरिश पर्पल कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। 

Tecno Spark 8 के प्रमुख फीचर्स


3 जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आए टेक्‍नो स्‍पार्क 8 में 6.56 इंच का एचडी प्‍लस डॉट नॉच डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 720x1612 है। फोन में 480 निट्स की ब्राइटनैस है। 8 मेगापिक्सल का का फ्रंट कैमरा है, जो डुअल फ्लैश के सपोर्ट के साथ है। फ्रंट कैमरे में एआईएचडीआर, टाइम लैप्‍स, स्‍माइल शूट, एआई पोट्रेट, एआर शॉट, वाइड सेल्‍फी, एआई ब्‍यूटी जैसे फीचर हैं। बैक में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन लेंस 16 मेगापिक्सल का है, साथ में एआई लेंस है। रियर कैमरे में डॉक्‍युमेंट्स, पैनारोमा, स्‍लो मोशन और व‍िडियो बोकेह जैसे फीचर भी मिलते हैं। फोन में LPDDR4x रैम है, जबकि स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह डिवाइस HiOS v7.6 पर आधारित एंड्रॉयड 11 पर चलती है। ढेर सारे मोड जैसे- गेम मोड, सोशल टर्बो, एंटी-थेफ्ट अलार्म, फोटो कंप्रेसर, गेम स्‍पेस, करेंसी कैलकुलेटर, वॉइस चेंजर, किड्स मोड, विडियो असिस्‍टेंट आद‍ि इस फोन में दिए गए हैं। फोन में 2 सिम के अलावा एसडी कार्ड लगाने का स्‍लॉट अलग से है। कनेक्‍ट‍िविटी के तौर पर WiFi और ब्‍लूटूथ 5.0 के अलावा जीपीएस का भी सपोर्ट है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए25
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + AI Lens
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  2. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  7. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  8. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »