50MP कैमरे के साथ Tecno Spark 8T फोन 15 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च

Amazon India के वेबपेज के माध्यम से खुलासा हुआ है कि Tecno Spark 8T स्मार्टफोन भारत में 15 दिसंबर को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया जाएगा। फोन की प्री-बुकिंग भारत में 15 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

50MP कैमरे के साथ Tecno Spark 8T फोन 15 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 8T में 6.6-इंच फुल एचडी+ मिलेगा
  • टेक्नो स्पार्क 8टी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा
विज्ञापन
Tecno Spark 8T स्मार्टफोन भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Amazon India के वेबपेज के माध्यम से सामने आई है। अमेजन पेज के माध्यम से फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ चुकी है। इस फोन में ग्राहकों को चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Amazon India के वेबपेज के माध्यम से खुलासा हुआ है कि Tecno Spark 8T स्मार्टफोन भारत में 15 दिसंबर को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया जाएगा। फोन की प्री-बुकिंग भारत में 15 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस दिन फोन की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी सभी जानकारी सार्वजनिक हो जाएगी। इस पेज के माध्यम से फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। जैसे कि हमने बताया यह फोन चार कलर ऑप्शन Atlantic Blue, Turquoise Cyan, Cocoa Gold और iris Purple में उपलब्ध होगा।
 

Tecno Spark 8T specifications

टेक्नो स्पार्क 8टी स्मार्टफोन में 6.6-इंच फुल एचडी+ (1080 x 2408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 401 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस औप 91.30 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रोशियो मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ AI लैंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

टेक्नो स्पार्क 8टी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो कि 40 घंटे तक की कॉलिंग टाइम, 7 घंटे तक का गेमिंग, 11 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 122 घंटे तक का म्यूजिक और 38 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Spark 8T, Tecno Spark 8T specifications, Tecno
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »