50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ आएगा Tecno Spark 8P फोन! स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स लीक

ट्वीट में लीक किए रेंडर्स में देखा जा सकता है कि Tecno Spark 8P फोन चार कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, टिप्सटर के अनुसार वो कलर्स होंगे टर्कोइश सियान, अटलांटिक ब्लू, आइरिस पर्पल और कोको गोल्ड।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2021 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 8P होगा कंपनी का अगला फोन
  • टेक्नो स्पार्क 8पी में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Tecno Spark सीरीज़ में जल्द ही नया स्मार्टफोन शामिल होने वाला है। लीक्स की मानें, तो यह फोन Tecno Spark 8P होगा। लेटेस्ट लीक में फोन के कुछ रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। बता दें, कंपनी ने सितंबर महीने में Tecno Spark 8 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। टेक्नो स्पार्क 8पी की बात करें, तो लीक रेंडर्स में फोन के डिज़ाइन की झलक मिली है। फोन के बैक पैनल में डुअल-पैटर्न डिज़ाइन मौजूद है। फोन के ऊपरी बैक पैनल में टेक्चर्ड फिनिश देखने को मिला है, जबकि निचले हिस्से में वर्टिकल स्ट्राइप्स दी गई हैं।
 

Paras Guglani नामक टिप्सटर ने ट्विटर पर आगामी Tecno Spark 8P स्मार्टफोन के रेंडर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की है। ट्वीट में लीक किए रेंडर्स में देखा जा सकता है कि यह फोन चार कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, टिप्सटर के अनुसार वो कलर्स होंगे टर्कोइश सियान, अटलांटिक ब्लू, आइरिस पर्पल और कोको गोल्ड। वहीं, जैसे कि हमने बताया फोन के लीक रेंडर्स में बैक पैनल में डुअल-पैटर्न डिज़ाइन देखने को मिला है। फोन के ऊपरी बैक पैनल में टेक्चर्ड फिनिश देखने को मिला है, जबकि निचले हिस्से में वर्टिकल स्ट्राइप्स दी गई हैं। इसके अलावा, फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फ्लैश के साथ स्थित है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टेक्नो स्पार्क 8पी स्मार्टफोन में 6.6-इंच फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला डॉट नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम दिया जाएगा। वहीं, फोन की स्टोरेज 128 जीबी की होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। साथ ही इसमें डीटीएस स्टीरियो स्पीकर भी मौजूद होगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.