5,000mAh बैटरी वाला Tecno Spark 8 भारत में अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

कथित रूप से टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन का भारतीय वेरिएंट Android 11 Go Edition पर आधारित HIOS 7.6 पर काम करेगा और इसमें 6.5-इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम जोड़ा गया है।

5,000mAh बैटरी वाला Tecno Spark 8 भारत में अगले हफ्ते होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 8 में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • Android 11 Go Edition पर काम करेगा टेक्नो स्पार्क 8
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
विज्ञापन
Tecno Spark 8 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन भारतीय बाज़ार में अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन अप्रैल महीने में भारत में लॉन्च हुए Tecno Spark 7 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा। कथित रूप से टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन भारत से पहले नाइजीरिया में लॉन्च हो चुका है। लीक रिपोर्ट में फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई है, जिसके मुताबिक फोन Android 11 Go Edition पर काम करेगा। वहीं, फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होगा और फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।

Gsmarena की लेटेस्ट रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Tecno Spark 8 स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कथित रूप से फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है, जो कि पिछले नाइजीरिया में लॉन्च हो चुका है। इससे भले ही फोन के स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगाया जा सके, लेकिन भारतीय कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी भारत लॉन्च के बाद ही साफ होगी।

कथित रूप से टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन का भारतीय वेरिएंट Android 11 Go Edition पर आधारित HIOS 7.6 पर काम करेगा और इसमें 6.5-इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम जोड़ा गया है। वहीं, स्टोरेज 64 जीबी होगा, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का और इसके साथ QVGA कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »