50MP कैमरा के साथ जल्‍द लॉन्‍च होगा Tecno Spark 8P स्‍मार्टफोन, टीजर हुआ रिलीज

Tecno Spark 8P स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंपनी ने ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक पर भी टीज किया है।

50MP कैमरा के साथ जल्‍द लॉन्‍च होगा Tecno Spark 8P स्‍मार्टफोन, टीजर हुआ रिलीज

Tecno Spark 8P को पिछले साल नवंबर में फिलीपींस में PHP 7,499 (लगभग 10,800 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने फोन के ज्‍यादा स्‍पेक्‍स शेयर नहीं किए हैं
  • हालांकि इसे मिड रेंज में लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है
  • पिछले साल कई देशों में आ चुुकी है यह डिवाइस
विज्ञापन
Tecno Spark 8P स्‍मार्टफोन जल्‍द इंडिया में लॉन्‍च होने वाला है। कंपनी ने सोमवार को इसे टीज किया। 
गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन ने पिछले साल कुछ मार्केट्स में शुरुआत की थी। अब टेक्‍नो मोबाइल इंडिया ने एक टीजर रिलीज किया है। इससे पता चलता है कि अपकमिंग Tecno स्मार्टफोन ‘7GB' रैम की पेशकश करेगा। टीजर से यह भी पता चलता है कि Tecno Spark 8P भारत में 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ डॉट नॉच स्क्रीन है, जिसका रेजॉलूशन 1080x2408 पिक्सल है। फोन का इंडियन वैरिएंट जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन इसकी सटीक डिटेल्‍स अभी नहीं मिल पाई हैं। 
 

Tecno Spark 8P का इंडिया लॉन्‍च और अनुमानित प्राइस 

Tecno Spark 8P स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंपनी ने ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक पर भी टीज किया है। हालांकि इसके इंडिया लॉन्च की सही तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर से पता चलता है कि यह स्‍मार्टफोन जल्‍द लॉन्‍च होने वाला है। 

Tecno Spark 8P को पिछले साल नवंबर में फिलीपींस में PHP 7,499 (लगभग 10,800 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत की कीमत लगभग इसी के आसपास होगी। 
 

Tecno Spark 8P के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

जैसा कि हमने बताया कंपनी के टीजर से पता चलता है कि Tecno Spark 8P के अपकमिंग इंडियन वैरिएंट में 7GB रैम दी जाएगी। इसका मतलब यह होना चाहिए कि यह स्‍मार्टफोन मेमोरी फ्यूजन तकनीक का उपयोग करता है। यह फोन की 4जीबी रैम को ऑनबोर्ड स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके 3जीबी तक और बढ़ा देता है। टीजर से यह कन्‍फर्म हो चुका है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा कंपनी ने Tecno Spark 8P के इंडियन वैरिएंट के किसी और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

Tecno Spark 8P के ग्‍लोबल वैरिएंट में 6.6 इंच की FHD+ डॉट नॉच स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 1080x2408 पिक्सल है। पिक्सल डेंसिटी 480 पिक्सल प्रति इंच (ppi) है। यह एक ऑक्टा-कोर SoC से लैस है, जो देशों के हिसाब से अलग है। फिलीपींस के वैरिएंट में फोन को MediaTek Helio G70 प्रोसेसर से पैक किया गया है। यह एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है, जिसमें डुअल फ्लैश मॉड्यूल है। इसके अलावा एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में दिया गया है। इसका ग्लोबल वैरिएंट DTS स्टीरियो साउंड इफेक्ट के साथ आता है और 5,000mAh की बैटरी पैक करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »