Tecno Spark 20 Pro 5G के भारत में लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 16GB तक रैम से होगा लैस

Tecno Spark 20 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

Tecno Spark 20 Pro 5G के भारत में लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 16GB तक रैम से होगा लैस

Tecno Spark 20 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD LCD डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा।
  • इस फोन में 16 जीबी तक रैम होगी।
  • 256 जीबी तक स्टोरेज इसमें मिल सकती है।
विज्ञापन
Tecno अपनी Spark 20 सीरीज में पहला 5G फोन लॉन्च करने जा रही है। यह Tecno Spark 20 Pro 5G होगा जो भारत में जुलाई में लॉन्च होने वाला है। फोन 20 जून को सउदी अरब में लॉन्च हो चुका है। जल्द ही यह मिडल ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया, और लेटिन अमेरिका में भी उपलब्ध होगा। अब भारत में लॉन्च से पहले फोन का मार्केटिंग मटिरियल लीक हो गया है। 

Tecno Spark 20 Pro 5G के लॉन्च से पहले इसका मार्केटिंग मटिरियल ऑनलाइन लीक हो गया है। टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। यह इस फोन का मेन कैमरा सेंसर होगा। इस फोन में 16 जीबी तक रैम होगी। जिसमें 8 जीबी फिजिकल रैम होगी और 8 जीबी वर्चुअल रैम होगी। साथ में 128 जीबी, और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग दी जा सकती है। यहां पर इसके अलावा और कोई जानकारी भारतीय मॉडल के बारे में नहीं मिलती है। संभावना है कि अन्य स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल मॉडल जैसे ही रहेंगे। 

Tecno Spark 20 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6080 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8GB RAM से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HIOS 14 पर काम करता है।

Tecno Spark 20 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर से लैस है। कलर्स देखें तो यह ग्लॉसी व्हाइट, नियॉन ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »