Tecno Spark 20 Pro फोन 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 आधारित HyperOS पर रन करता है।

Tecno Spark 20 Pro फोन 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark 20 Pro में 5,000mAh बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग है।

ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 आधारित HyperOS पर रन करता है।
  • फोन को IP53 रेट किया गया है।
  • साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
Tecno Spark 20 Pro को कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह Tecno Spark 19 Pro के सक्सेसर के रूप में आया है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसमें Helio G99 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। खास फीचर्स में फोन के अंदर 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है जो कि ट्रिपल कैमरा सिस्टम का मेन लेंस है। सेल्फी के लिए कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Tecno Spark 20 Pro Price

Tecno Spark 20 Pro को कंपनी ने फिलीपींस में 5599 PHP (लगभग 8,300 रुपये) है। इसे Moonlit Black, Frosty Ivory, Sunset Blush, और Magic Skin Green कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Tecno Spark 20 Pro Specifications

Tecno Spark 20 Pro में 6.78 इंच डिस्प्ले है। जो कि एक IPS LCD डिस्प्ले बताया गया है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिवाइस में फ्लैट फ्रेम दिया गया है। यह साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर से लैस है जो कि पावर बटन में दिया गया है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है। सपोर्ट में 2 और लेंस है। इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ आता है। इसे 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया भी जा सकता है। 

Tecno Spark 20 Pro में 5,000mAh बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 आधारित  HyperOS पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, USB-C पोर्ट, 3.5mm जैक दिया गया है। फोन को IP53 रेट किया गया है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  9. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »