Tecno Spark 10, 10C स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें डिटेल्स

दोनों ही स्मार्टफोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2023 11:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस सीरीज में तीन मॉडल्स को पेश किया है
  • Tecno Spark 10 Pro और Tecno Spark 10 5G को कंपनी लॉन्च कर चुकी है
  • Tecno Spark 10 फोन में 50MP Ultra रियर कैमरा दिया गया है

Tecno Spark 10 को META Black, META Blue और META White में पेश किया गया है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने अपने 5G स्मार्टफोन्स में Tecno Spark 10 5G को हाल में ही जोड़ा है। कंपनी ने इस सीरीज में तीन मॉडल्स को पेश किया था जिनमें से दो डिवाइसेज लॉन्च हो चुके हैं। Tecno Spark 10 Pro और Tecno Spark 10 5G को कंपनी लॉन्च कर चुकी है। सीरीज के Tecno Spark 10 और Tecno Spark 10 C का लॉन्च अभी बाकी था। लेकिन ब्रैंड ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स को लिस्ट कर दिया जिसमें इनके स्पेसिफिकेशंस से भी पर्दा उठा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि Tecno Spark 10, Spark 10C में कंपनी ने क्या फीचर्स और स्पेक्स दिए हैं। 
 

Tecno Spark 10, Spark 10C की कीमत, उपलब्धता

Tecno Spark 10 को META Black, META Blue और META White में पेश किया गया है। जबकि Tecno Spark 10C को मेटा ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में पेश किया गया है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में अधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं मिलती है। साथ ही ये कब से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, ये भी नहीं बताया गया है। 
Advertisement
 

Tecno Spark 10, Spark 10C के स्पेसिफिकेशंस

दोनों ही स्मार्टफोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इनमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है और वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। फोन के प्रोसेसर के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पेअरिंग में 8 जीबी रैम और 128 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 8 जीबी वर्चुअल रैम फीचर भी मिलता है। 

Tecno Spark 10 फोन में 50MP Ultra रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में यह 8MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। वहीं, Spark 10C में कंपनी ने 16MP का रियर मेन कैमरा दिया है। साथ में एक और कैमरा है जिसके साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। यह फोन भी 8MP फ्रेंट कैमरा के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। डिवाइसेज में 5,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा 18W फास्ट चार्जिंग फीचर भी इसमें है। बैटरी चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप C सपोर्ट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.