Tecno Pova Slim 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G: जानें 20 हजार में कौन सा फोन है बेहतर?

Tecno Pova Slim 5G की टक्कर इसी बजट में मौजूद अन्य स्मार्टफोन जैसे कि Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G से हो सकती है।

Tecno Pova Slim 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G: जानें 20 हजार में कौन सा फोन है बेहतर?

Photo Credit: Tecno/Samsung/iQOO

Tecno Pova Slim 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G में 8GB रैम है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pova Slim 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy A17 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर मिलता है।
विज्ञापन

Tecno ने देश में हाल ही में 20 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन Tecno Pova Slim 5G लॉन्च किया है। बाजार में आने के बाद इस फोन की टक्कर इसी बजट में मौजूद अन्य स्मार्टफोन जैसे कि Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G से हो सकती है। यहां हम इन तीनों फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बीच तुलना कर रहे हैं। हाल ही में पेश हुआ Tecno Pova Slim 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर आता है। वहीं iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Tecno Pova Slim 5G, Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Tecno Pova Slim 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G


कीमत और स्टोरेज

Tecno Pova Slim 5G का 8GB+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,499 रुपये में लिस्ट है। वहीं iQOO Z10R 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 21,499 रुपये में उपलब्ध है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Realme 15T में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1224×2720 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G में 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी यू सुपर AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD एमोलेड क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Tecno Pova Slim 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Tecno Pova Slim 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HiOS 15 के साथ आता है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है और iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 से लैस है। 

कैमरा सेटअप

Tecno Pova Slim 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। इसके अलावा iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा  दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Tecno Pova Slim 5G में ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लटूथ, जीपीएस, 4G, 5G और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट शामिल है। 

बैटरी बैकअप

Tecno Pova Slim 5G में 5,160mAh की बैटरी आती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी आती है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 1330
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  3. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  4. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  5. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  7. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  8. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  9. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »