Tecno Pova Neo 3 में Helio G85 SoC के साथ होगी 7000mAh की दमदार बैटरी

Tecno Pova Neo 3 में 8 GB के RAM के साथ 8 GB का एक्सटेंडेड RAM मिलेगा। इसे 128 GB के सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लाया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2023 22:23 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया जाएगा
  • इसकी विशेषता 7,000 mAh की दमदार बैटरी होगी
  • इसका 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

इसे 128 GB के सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लाया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने अपने नए स्मार्टफोन Pova Neo 3 के डिजाइन का खुलासा करने के बाद इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया जाएगा। 

हालांकि, इसकी विशेषता 7,000 mAh की दमदार बैटरी होगी। इसमें Tecno का कस्टमाइज HIOS 13 यूजर इंटरफेस मिलेगा। Tecno Pova Neo 3 में 8 GB के RAM के साथ 8 GB का एक्सटेंडेड RAM मिलेगा। इसे 128 GB के सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लाया जाएगा। इसका 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसमें बैटरी की कैपेसिटी 7,000 mAh की होगी। इस स्मार्टफोन को Mecha Black, Amber Gold और Hurricane Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने भारत में Tecno Camon 20 Premier 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसके 8GB के RAM और 512 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में सेंसर शिफ्ट ओआईएस और लेजर ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में Dimensity 8050 चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर चलता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल सिम, डुअल स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक है। पिछले महीने कंपनी ने Tecno Pova 5 को लॉन्च किया था। पिछले कुछ महीनों में देश में Tecno की बिक्री बढ़ी है और यह कई प्राइस रेंज में स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर रही है। इसकी उत्तर प्रदेश के नोएडा में फैक्टरी है जिसकी कैपेसिटी सालाना 2.4 करोड़ हैंडसेट्स बनाने की है। इसमें कंपनी को फोल्डेबल स्मार्टफोन भी बनाया जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.