MWC 2024 : 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Tecno POVA 6 Pro स्‍मार्टफोन

Tecno POVA 6 Pro : टेक्‍नो ने इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया है।

MWC 2024 : 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Tecno POVA 6 Pro स्‍मार्टफोन

POVA 6 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 108 मेगापिक्‍सल का है।

ख़ास बातें
  • Tecno POVA 6 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • MWC 2024 में लॉन्‍च हुआ नया टेक्‍नो फोन
  • 70 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग के साथ आता है
विज्ञापन
MWC 2024 यानी मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस का आगाज स्‍पेस के बार्सिलोना में हो गया है और तमाम कंपनियां अपने प्रोडक्‍ट्स पेश करने लगी हैं। ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड टेक्‍नो (Tecno) ने भी नई डिवाइसेज अनवील की हैं। इनमें मिड-रेंज में आने वाला Tecno POVA 6 Pro स्‍मार्टफोन भी शामिल है, जिसे गेमिंग के शौकीनों के लिए तैयार किया गया है। फोन में सेमी-ट्रांसपैरंट डिजाइन और एलईडी लाइट्स दी गई हैं। 

एमडब्‍ल्‍यूसी में आए Tecno POVA 6 Pro फोन में 6.78 इंच का फुलएचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टेक्‍नो ने इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया है। POVA 6 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 108 मेगापिक्‍सल का है, जिसमें दिया गया इन-सेंसर जूम 10एक्‍स तक शॉट्स ले सकता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर और एआई कैमरा भी इस फोन में है। 

Tecno POVA 6 Pro में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8 और 12 जीबी रैम ऑप्‍शंस में आता है। 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज इस फोन में है। सबसे खास कि यह फोन 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आता है। 70 वॉट की वायर्ड और 10 वॉट की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है यानी इस फोन से आप दूसरी डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। 

Tecno POVA 6 Pro को सबसे पहले जिन देशों में लाया जाएगा, उनमें भारत भी शामिल हैं। यह डिवाइस फ‍िलीपींस, सऊदी अरब में भी आएगी। बाकी मार्केट्स में कुछ वक्‍त बाद लॉन्चिंग होगी। फोन को मीटरॉइट ग्रे, कॉमेट ग्रीन कलर्स में लिया जा सकेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »