50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा Tecno Pova 5G! स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक...

Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को Pova सीरीज़ का अगला फोन होगा, जिसकी जानकारी हाल ही की एक रिपोर्ट में सामने आई है। वहीं, अब एक अन्य लीक में Tecno Pova 5G स्मार्टफोन का भी खुलासा हुआ है, जो कि कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन होगा।

50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा Tecno Pova 5G! स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक...
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 5G में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस हो सकता है टेक्नो पोवा 5जी
  • फोन में मिल सकती है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को Pova सीरीज़ का अगला फोन होगा, जिसकी जानकारी हाल ही की एक रिपोर्ट में सामने आई है। वहीं, अब एक अन्य लीक में Tecno Pova 5G स्मार्टफोन का भी खुलासा हुआ है, जो कि कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन होगा। टेक्नो पोवा नियो की तरह ही इस फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन को लॉन्च से पहले लीक कर दिया गया है। लीक के अनुसार, फोन में फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मिलेगा। साथ ही फोन में 8 जीबी रैम मौजूद होगी।

Tech Arena24 ने अपने यूट्यूब चैनल पर Tecno Pova 5G स्मार्टफोन की जानकारी सार्वजनिक की है। वीडियो में बताया गया है कि यह कंपनी का पहला 5जी फोन होगा। लीक के अनुसार फोन की कीमत $280 (लगभग 20,839 रुपये) से लेकर $300 (लगभग 22,327 रुपये) के बीच हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसे दिसंबर महीने में अफ्रीकन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

वीडियो में फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की गई है, जिसके मुताबिक फोन में 6.9-इंच फुल एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।

वीडियो में जानकारी दी गई है कि फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। यह कैमरा क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद होगा। फिलहाल फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कितने मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा इस संबंध में साफ जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

रेंडर्स में देखा जा सकता है कि फोन में ब्लैक कलर ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें कई और कलर मिल सकते हैं। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »