TECNO और itel ने अपने स्मार्टफोन पर बढ़ाई 60 दिन तक की वारंटी

बढ़ी हुई समयसीमा उन सभी स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगी, जिनकी वारंटी 15 अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 के बीच खत्म होने वाली है। कंपनियों द्वारा यह ऐलान ऐसे वक्त पर किया गया है, जब पूरा देश Covid-19 यानी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।

TECNO और itel ने अपने स्मार्टफोन पर बढ़ाई 60 दिन तक की वारंटी
ख़ास बातें
  • भारत इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है
  • बढ़ी हुआ वारंटी का लाभ लेने के लिए 30 जून से पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन
  • Carlcare ऐप के माध्यम से करें आवेदन
विज्ञापन
TECNO और itel स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने ऐलान किया है कि वह अपने स्मार्टफोन्स की वारंटी 60 दिन यानी पूरे दो महीने के लिए बढ़ा रही हैं। बढ़ी हुई समयसीमा उन सभी स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगी, जिनकी वारंटी 15 अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 के बीच खत्म होने वाली है। कंपनियों द्वारा यह ऐलान ऐसे वक्त पर किया गया है, जब पूरा देश Covid-19 यानी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। पिछले कई हफ्तों से भारत में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है, जिस वजह से भारत में कई सुविधाएं व सेवाएं रोक दी गई हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी ही केवल एकमात्र सहारा है, जिसके जरिए घरों में बंद लोग बाहरी दुनिया से जुड़ पा रहे हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने जरूरत को समझते हुए अपने ग्राहकों के लिए यह सुविधा पेश की है।

TECNO और itel कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने उन सभी स्मार्टफोन्स की वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ा रहे हैं, जिनकी वारंटी 15 अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 के बीच खत्म होने वाली है। यदि आप भी कंपनी द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले Carlcare ऐप के माध्यम से खुद को 30 जून से पहले रजिस्टर कराना होगा, तभी आप इस विस्तारित वारंटी प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं।
 

To avail this warranty period, follow the below steps:

- सबसे पहले Google Play store के माध्यम से Carlcare App डाउनलोड कीजिए।

- अब Carlcare App को ओपन करें और होम पेज पर दिख रहे वारंटी बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको IMEI नंबर डालकर अपने डिवाइस की वारंटी जांच करनी है।

- यदि आपका डिवाइस विस्तारित वारंटी प्रोग्राम के योग्य है, तो आपको खुद ब खुद 60 दिन की बढ़ी हुई वाटंरी विकल्प दिखने लगेगा।

- अब आपको Receive to extend the warranty पर क्लिक करना है।

- ध्यान रहे आपको इसके लिए खुद को 30 जून 2021 से पहले रजिस्टर करना होगा।

TECNO और itel दोनों ही स्मार्टफोन्स के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया एक जैसी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TECNO, itel, Warranty Extended, itel Warranty, TECNO Warranty
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »