Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno ने अपनी Camon लाइनअप में विस्तार करते हुए आज Tecno Camon Slim 5G को लॉन्च कर दिया है।

Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon Slim 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Tecno Camon Slim 5G में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • Tecno Camon Slim 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Tecno Camon Slim 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Tecno ने अपनी Camon लाइनअप में विस्तार करते हुए आज Tecno Camon Slim 5G को लॉन्च कर दिया है। ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट से लैस है। इस 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। Camon Slim 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Tecno Camon Slim 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Camon Slim 5G Price & Availability

Tecno ने अभी तक Tecno Camon Slim 5G की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ग्लोबल स्तर पर टेक्नो के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह फोन 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हालांकि, कलर ऑप्शन के मामले में बरगंडी रेड, गॉसमर व्हाइट, मैटिस ब्लैक, नियो मोंड्रियन, रेबेल पिंक और वैन गॉग ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा।

Tecno Camon Slim 5G Features & Specifications

Tecno Camon Slim 5G में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,160Hz PWM हाई फ्रीक्वेंसी डिमिंग है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट से लैस किया गया है। नया फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। यह टेक्नो के एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। इस फोन में जियोमैग्नेटिक सेंसर, A+G सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, आईआर ब्लास्ट सेंसर और ई-कंपास सेंसर शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.58 मिमी, चौड़ाई 77.27 मिमी और मोटाई 6.39 मिमी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Camon Slim 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर, 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Tecno के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि बैटरी 5 साल तक ड्यूराबिलिटी के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड फाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »