TCL Plex लॉन्च, तीन रियर कैमरे और नेक्स्टविज़न डिस्प्ले हैं इसमें

TCL Plex में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर है।

TCL Plex लॉन्च, तीन रियर कैमरे और नेक्स्टविज़न डिस्प्ले हैं इसमें
ख़ास बातें
  • टीसीएल प्लेक्स की कीमत 329 यूरो (करीब 26,000 रुपये) है
  • 3,820 एमएएच की बैटरी दी गई है टीसीएल प्लेक्स में
  • TCL Plex में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है
विज्ञापन
चीनी टेलीविजन निर्माता कंपनी टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को एक स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी के इस फोन का नाम है TCL Plex। इसमें 6.5 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है जो कंपनी की नेक्स्टविज़न टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करती है। इसमें तीन रियर कैमरे भी हैं और प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। टीसीएल को उम्मीद है कि 2022 तक मोबाइल डेटा ट्रैफिक का 80 फीसदी हिस्सा वीडियो को जाएगा। कंपनी इसी मौके को भुनाने के मकसद से स्मार्टफोन लेकर आई है।
 

TCL Plex price

टीसीएल प्लेक्स की कीमत 329 यूरो (करीब 26,000 रुपये) है। यह ऑबसिडियन ब्लैक और ओपल व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। फिलहाल, टीसीएल प्लेक्स को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

TCL Plex specifications

टीसीएल प्लेक्स का सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट है। यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित टीसीएल यूआई पर चलेगा। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। साथ में 6 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

TCL Plex में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर से लैस है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर से लैस 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 3,820 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3820 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCL, TCL Plex, IFA 2019
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »