भारत में iPhone की फैक्टरी खरीदने की तैयारी में टाटा ग्रुप

यह प्लांट Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली ताइवान की कंपनी Wistron का है। इस प्लांट के लिए टाटा ग्रुप ने बिड दी है

विज्ञापन
अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 16:06 IST
ख़ास बातें
  • यह प्लांट बेंगलुरु के निकट है
  • एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली विस्ट्रॉन इसे चलाती है
  • एपल ने अपनी नई आईफोन सीरीज के कुछ मॉडल्स की असेंबलिंग शुरू की है

टाटा ग्रुप पिछले कुछ वर्षों में टेक सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है

ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक के बिजनेस से जुड़े Tata Group ने दक्षिण भारत में iPhone का असेंबली प्लांट खरीदने के लिए बिड दी है। इसमें सफल रहने पर टाटा ग्रुप देश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने की योजना में बड़ा योगदान दे सकता है। यह प्लांट Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Wistron का है।  

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, N Ganapathy Subramaniam ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा, "मैं इसमें सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं लेकिन यह वास्तव में भारत के लिए बहुत अच्छा होना चाहिए। इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग का एक मौका बनेगा।" टाटा ग्रुप इस प्लांट को खरीदने के लिए Wistron के साथ पिछले कुछ महीनों से बातचीत कर रहा है। यह प्लांट बेंगलुरु के निकट है। टाटा ग्रुप पिछले कुछ वर्षों में टेक सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। 

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में चीन के दबदबे का मुकाबला करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। एपल ने पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर के बीच भारत से 2.5 अरब डॉलर से अधिक के iPhones का एक्सपोर्ट किया है। यह इससे पिछले वर्ष में कंपनी के भारत से कुल एक्सपोर्ट का लगभग दोगुना है। इससे एपल के चीन में मुश्किलों के कारण अपने डिवाइसेज के प्रोडक्शन को शिफ्ट करने में तेजी लाने का संकेत मिल रहा है। 

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले नौ महीनों में एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों Foxconn और Wistron प्रत्येक ने देश से एक अरब डॉलर से अधिक के डिवाइसेज का एक्सपोर्ट किया है। पिछले वर्ष के अंत में चीन में फॉक्सकॉन की फैक्टरी में वर्कर्स के तोड़फोड़ करने और कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों से आईफोन के प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा था। इसके बाद एपल ने चीन से प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की अपनी योजना पर तेजी से काम किया है। दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी एपल ने पिछले वर्ष भारत में अपनी नई आईफोन सीरीज के कुछ मॉडल्स की असेंबलिंग शुरू की थी। केंद्र सरकार ने प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत पिछले वर्ष के अंत में दो कंपनियों Foxconn और Padget Electronics के लिए इंसेंटिव की स्वीकृति दी है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  2. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  3. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  4. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  5. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  7. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  8. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  10. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.