Asus ZenFone 4 में है डुअल कैमरा सेटअप, 17 अगस्त को होगा लॉन्च

असूस द्वारा इसी हफ्ते भेजे गए प्रेस इनवाइट से पता चला था कि ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन 19 अगस्त को फिलीपींस में लॉन्च किया जाएगा। अब, कंपनी ने हैंडसेट का एक नया टीज़र साझा किया है और बताया है कि ज़ेनफोन 4 ताइवान में पहले ही 17 अगस्त को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2017 14:43 IST
ख़ास बातें
  • नए टीज़र से स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है
  • इससे पहले असूस ने ज़ेनफोन 4 मैक्स रूस में लॉन्च किया है
  • ज़ेनफोन 4 को फिलीपींस में 19 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
असूस द्वारा इसी हफ्ते भेजे गए प्रेस इनवाइट से पता चला था कि ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन 19 अगस्त को फिलीपींस में लॉन्च किया जाएगा। अब, कंपनी ने हैंडसेट का एक नया टीज़र साझा किया है और बताया है कि ज़ेनफोन 4 ताइवान में पहले ही 17 अगस्त को पेश किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि, स्मार्टफोन के लेटेस्ट टीज़र से स्मार्टफोन के रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा होता है।

आधिकारिक टीज़र को जहां कंपनी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा किया है, लेकिन कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 4 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन स्मार्टफोन के रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, इस फोन में डुअल कैमरे का दिया जाने चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि कंपनी ने कुछ ही दिन पहले रूस में डुअल कैमरा सेटअप वाला असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया है।
Advertisement

डिजिटाइम्स के मुताबिक, असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में तीन वेरिएंट- ज़ेनफोन 4 प्रो, ज़ेनफोन 4 और ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ज़ेनफोन 4 प्रो में एक 5.7 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। वहीं दूसरी तरफ़, ज़ेनफोन 4 और ज़ेनफोन 4 सेल्फ़ी प्रो वेरिएंट को क्रमशः मिड और एंट्री लेवल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।

याद दिला दें कि, ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के दो और स्मार्टफोन ज़ेनफोन 4 सेल्फ़ी और ज़ेनफोन 4वी को भी कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है। पिछली लीक के मुताबिक, ज़ेनफोन 4 सेल्फी में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा और एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू व 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। ज़ेनफोन 4 में 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। सेल्फी स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है। दोनों कैमरे 4के सपोर्ट के साथ आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.