सरप्राइज! ऐप्पल आईफोन एसई में आईफोन 6एस से बेहतर बैटरी बैकअप का दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 14:08 IST
ऐप्पल ने सोमवार को आयोजित लॉन्च इवेंट में बहु-प्रतीक्षित आईफोन एसई लॉन्च कर दिया। ऐप्पल ने इसी इवेंट में एक छोटे स्क्रीन साइज़ वाला आईपैड प्रो भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इस इवेंट में अपने प्रोडक्ट के बारे में कई अहम और नई जानकारियां देने के साथ ही ऐप्पल स्मार्टवॉच की कीमत में कटौती का ऐलान भी किया। 4 इंच स्क्रीन वाले नए आईफोन एसई का डिजाइन 2013 में लॉन्च हुए आईफोन 5एस जैसे जबकि इसके स्पेसिफिकेशन आईफोन 6एस जैसे हैं।  

क्यूपर्टिनो बेस्ड कंपनी ऐप्पल अपनी आईओएस डिवाइस की बैटरी क्षमता की जानकारी नहीं देती है और इस बार भी कंपनी ने इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने नए आईफोन एसई में इसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 6एस से बेहतर बैटरी बैकअप होने का दावा किया है, जो वाकई चौंकाने वाली बात है। इसकी वजह नए आईफोन का डिस्प्ले साइज़ का छोटा होना और स्क्रीन का लो रिजॉल्यूशन हो सकता है। लेकिन मजेदार बात है कि भारत में आईफोन एसई 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,000 रुपये होगी जबकि अभी आईफोन 6एस 16 जीबी वेरिएंट भारत में 45,000 रुपये की रिटेल कीमत पर बिक रहा है।

ऐप्पल के मुताबिक, आईफोन एसई में 3जी, एलटीई और वाई-फाई पर इंटरनेट इस्तेमाल के दौरान बैटरी आईफोन 6एस से ज्यादा चलेगी। आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, आईफोन एसई में 3जी पर इंटरनेट यूज के दौरान 12 घंटे तक, एलटीई पर इंटरनेट यूज करने पर 13 घंटे तक और वाई-फाई पर इंटरनेट इस्तेमाल करने पर 13 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलेगा। इस बात को ध्यान में रखें तो आईफोन 6एस में 3जी और एलटीई पर इंटरनेट यूज करने पर 10 घंटे तक और वाई-फाई पर 11 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है। बात करें वीडियो प्लेबैक की तो आईफोन 6एस के एचडी प्लेबैक पर 11 घंटे के बैटरी बैकअप की तुलना में आईफोन एसई के 13 घंटे तक बैटरी बैकअप देने की बात कही गई है।
 

गौर करने वाली बात है कि आईफोन एसई और आईफोन 6एस के टाक टाइम और स्टैंडबाय टाइम में एक जैसा बैटरी बैकअप देने का दावा किया गया है। दोनों ही फोन में 3जी पर 14 घंटे तक और स्टैंडबाय टाइम पर 10 दिन तक बैटरी चलने की बात कही गई है। दोनों ही आईफोन में ऑडियो प्लेबैक के दौरान 50 घंटे तक बैटरी चलने का दावा किया गया है।

आईफोन 5एस की तरह दिखने वाले आईफोन एसई को आईफोन 6एस के कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। आईफोन एसई रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

आईफोन एसई के दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होंगे। 16 जीबी वाले वेरिएंट की ग्लोबल कीमत 399 डॉलर रखी गई है जबकि 64 जीबी वाला वेरिएंट 499 डॉलर में मिलेगा। इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 24 मार्च से शुरू होगी। और यह मार्केट में 31 मार्च को उपलब्ध हो जाएगा। भारत में आईफोन एसई की शुरुआती कीमत 39,000 रुपये से शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple iPhone SE, Cupertino, iOS, iPhone, iPhone 6s, iPhone SE, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.