स्पाइस ने लॉन्च किए दो नए बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 11 सितंबर 2015 14:04 IST
स्पाइस ने अपने एक्सलाइफ सीरीज के दो नए स्मार्टफोन एक्सलाइफ 403ई और एक्सलाइफ 480क्यू पेश किए हैं। दोनों ही हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

स्पाइस एक्सलाइफ 403ई को 2,679 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि स्पाइस एक्सलाइफ 480क्यू को 5,399 रुपये में। इन दोनों हैंडसेट की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी के इसके बारे में बताएगी।

कंपनी की लिस्टिंग के मुताबिक, स्पाइस एक्सलाइफ 403ई स्मार्टफोन 4 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह स्मार्टफोन 1गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर और 256एमबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इंटरनल स्टोरेज 256एमबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (16जीबी तक) के जरिए बढ़ा सकते हैं। डिवाइस में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्पाइस एक्सलाइफ 403ई में 1400एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 3जी नेटवर्क पर 5 घंटे का टॉक टाइम और 48 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 124x64x9.5 मिलीमीटर है और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

वहीं, स्पाइस एक्सलाइफ 480क्यू स्मार्टफोन में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एक डुअल सिम डिवाइस है। इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1जीबी का रैम है। हैंडसेट 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्पाइस एक्सलाइफ 480क्यू में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 1750एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 133.5x68.5x9.4 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.