स्पाइस एक्सलाइफ 511 प्रो लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

स्पाइस एक्सलाइफ 511 प्रो लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
विज्ञापन
स्पाइस ने अपना एक्सलाइफ 511 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर 5,799 रुपये में लिस्ट किया गया है। अब तक स्पाइस की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आधिकारिक लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन के साथ कस्टमर्स को सेल्फी स्टिक और फ्लिप कवर भी मुफ्त मिलेगा।

स्पाइस एक्सलाइफ 511 प्रो एक डुअल-सिम हैंडसेट है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी का रैम मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। एक्सलाइफ 511 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो स्मार्टफोन 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन को पावर देगी 1750 एमएएच की बैटरी।

हैंडसेट का डाइमेंशन 145.5x73.7.8x9.4 मिलीमीटर है और यह डार्क ब्लू, ब्लैक और गोल्डन, ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में लिस्टेड है।

पिछले महीने स्पाइस ने एक्सलाइफ सीरीज के दो स्मार्टफोन एक्सलाइफ 403ई और एक्सलाइफ 480क्यू को क्रमशः 2,679 और 5,399 रुपये में लॉन्च किया था।

स्पाइस एक्सलाइफ 403ई स्मार्टफोन 4 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है। इस स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर और 256 एमबी रैम मौजूद है। हैंडसेट की इंटरनल स्टोरेज 256 एमबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (16 जीबी तक) के जरिए बढ़ा सकते हैं। डिवाइस में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

वहीं, स्पाइस एक्सलाइफ 480क्यू स्मार्टफोन में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एक डुअल सिम डिवाइस है। इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी का रैम है। हैंडसेट 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्पाइस एक्सलाइफ 480क्यू में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 1750 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  3. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
  4. Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  5. ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
  6. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  8. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
  9. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  10. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »