अब जल्द ही आपका स्मार्टफोन होगा आपका पासपोर्ट!

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 31 मार्च 2016 18:09 IST
क्या आप एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं और अपना पासपोर्ट भूल गए हैं? अब चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि एक कंपनी स्मार्टफोन में ही पासपोर्ट जोड़ने पर काम कर रही है।

डे ला रू नाम की ब्रिटेन की यह कंपनी बैंकों के नोट छापती है और पासपोर्ट की प्रिटिंग करती है। यह पेपरलेस पासपोर्ट तकनीक पर काम कर रही है जिसे स्मार्टफोन में ही स्टोर किया जा सकेगा।
Advertisement

द टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार इस तकनीक की मदद से मुसाफिर बिना बुकलेट वाली पासपोर्ट के सफर कर सकेंगे। यह बिल्कुल मोबाइल बोर्डिग कार्ड की तरह काम करेगा।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया, "हम कई तकनीक पर काम कर रहे हैं और पेपरलेस पासपोर्ट उन्हीं में से एक है। हालांकि इसका विकास बिल्कुल शुरुआती चरण में है।"
Advertisement

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन में पासपोर्ट जोड़ने के खतरे बहुत अधिक हैं। खासतौर से अगर किसी का फोन चोरी हो जाए तो ऐसे में सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है।
Advertisement

सुरक्षा कंपनी प्रुफप्वाइंट के डेविड जेवान्स का कहना है, "फोन में डिजिटल पासपोर्ट रखने के लिए नए हार्डवेयर की जरूरत होगी, ताकि इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट को सुरक्षित ढंग से रखा जा सके ताकि इसे फोन से कॉपी न किया जा सके।"

वे कहते हैं, "इसके अलावा इसे पासपोर्ट रीडर के साथ वायरलेस तरीके से जुड़ने में सक्षम होना चाहिए। क्योंकि एयरलाइन के तरीके से क्यूआर कोड के माध्यम से इसे रीडर के साथ जोड़ने पर कॉपी करने या धोखाधड़ी का खतरा बना रहेगा।" फिलहाल पेपरलेस पार्सपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Mobiles, Paperless passport, Passport, Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.