Sony के तीन स्मार्टफोन हुए सस्ते, कीमत में 10,000 रुपये तक की कटौती

सोनी मोबाइल्स ने शुक्रवार को अपने तीन स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया। अब Sony Xperia XZs, Sony Xperia L2 और Sony Xperia R1 सस्ते में मिलेंगे।

Sony के तीन स्मार्टफोन हुए सस्ते, कीमत में 10,000 रुपये तक की कटौती

Sony Xperia XZs

ख़ास बातें
  • Xperia XZs की कीमत में सबसे बड़ी कटौती की गई है
  • Sony Xperia R1 को 10,990 रुपये की जगह 9,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • Sony Xperia L2 की कीमत 14,990 रुपये होगी
विज्ञापन
सोनी मोबाइल्स ने शुक्रवार को अपने तीन स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया। अब Sony Xperia XZs, Sony Xperia L2  और Sony Xperia R1 सस्ते में मिलेंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस को 29,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। पहले इस फोन को 39,990 रुपये में बेचा जाता था। वहीं, Sony Xperia L2 की कीमत 14,990 रुपये होगी। इस फोन के दाम में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। अब तक यह 19,990 रुपये में मिलता रहा है। Sony Xperia R1 को 10,990 रुपये की जगह 9,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन नई कीमत में सोनी सेंटर, अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और देशभर के नामी इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में मिलेंगे।

कंपनी की ओर से Xperia XZs की कीमत में सबसे बड़ी कटौती की गई है। इसे बीते साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो 510 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 19 मेगापिक्सल का मोशन आई रियर कैमरा है जिससे 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। इसका सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

Xperia L2 की बात करें तो इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को भारत में इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। इस फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और एफ/2.4 वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है।

अब बात सोनी एक्सपीरिया आर1 की जिसे बीते साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 2 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony Xperia XZs Price Cut, Sony Xperia XZs
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »