सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस आज से भारत में मिलेगा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2017 09:25 IST
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा है
  • इस रियर कैमरे से सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है
  • फोन की कीमत 51,990 रुपये है, पर इसे 49,990 रु. तक में खरीदा जा सकता है
सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस की बिक्रई मंगलवार से भारत में शुरू होगी। यह फोन फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोन की एमआरपी 51,990 रुपये है लेकिन इसे बाज़ार से 49,990 रुपये तक खरीदा जा सकता है। एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस आइस ब्लू, वार्म सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

जापान की कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस का डुअल-सिम वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। याद दिला दें कि, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2017 में एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया 19 मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा, जो कि सुपर मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के साथा आता है। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर भी दिया गया है।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन, कंपनी के एक एक्सज़ेड स्मार्टफोन का ही एक छोटा वेरिएंट है। एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस में 5.2 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ट्रिल्युमिनियस डिस्प्ले दिया गया है। सिंगल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू और 4 जीबी रैम है। यह डिवाइस 32 जीबी और 64 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन में 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस में 2900 एमएएच की बैटरी है। इस डिवाइस का डाइमेंशन 146x72x8.1 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी 3.1) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent camera performance
  • Good build quality, water resistant
  • Vivid display
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • Severe overheating when recording videos
  • Dated design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.