सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 कॉम्पेक्ट की कीमत का खुलासा

अब सोनी जर्मनी ने आधिकारिक तौर पर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 कॉम्पेक्ट की कीमत का ऐलान कर दिया है। बता दें कि कीमतें जर्मनी मार्केट के लिए आई हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 17:29 IST
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 की कीमत 799 यूरो (करीब 63,700 रुपये) होगी
  • एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 कॉम्पेक्ट 599 यूरो (करीब 47,800 रुपये) में बिकेगा
  • अभी इन हैंडसेट की कीमत का ऐलान सिर्फ जर्मनी में हुआ है
सोनी मोबाइल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 कॉम्पेक्ट को हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया गया। इवेंट में दोनों ही स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में तो जानकारी दी गई, लेकिन कंपनी ने इनकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत के बारे में कुछ नहीं कहा। हालांकि, अब सोनी जर्मनी ने आधिकारिक तौर पर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 कॉम्पेक्ट की कीमत का ऐलान कर दिया है। बता दें कि कीमतें जर्मनी मार्केट के लिए आई हैं। फिलहाल, अन्य मार्केट के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

सोनी जर्मनी की वेबसाइट के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 को 2018 की दूसरी तिमाही में उपलब्ध कराया जाएगा। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 की कीमत 799 यूरो (करीब 63,700 रुपये) होगी और सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 कॉम्पेक्ट को जर्मनी में 599 यूरो (करीब 47,800 रुपये) में बेचा जाएगा। देखा जाए तो दोनों मॉडल की कीमत में अंतर 100 यूरो (करीब 8,000 रुपये) है जो पिछले साल के सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट के दाम के अंतर से ज़्यादा है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 हैंडसेट ब्लैक, सिल्वर, ग्रीन और पिंक रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 कॉम्पेक्ट ब्लैक, व्हाइट सिल्वर, ग्रीन और पिंक रंग में बिकेगा।
Advertisement

इसके अतिरिक्त सोनी एक्सपीरिया ईयर डुओ की बिक्री 2018 के गर्मियों में 279 यूरो (करीब 22,200 रुपये) समें शुरू होगी।

बता दें कि दोनों ही फोन सोनी के एडवांस्ड मोशन आइ कैमरा तकनीक से लैस होकर आए हैं। इसके अलावा इन हैंडसेट में फ्रंट-फेसिंग स्टीरियो स्पीकर के साथ हाइ-रिजॉल्यूशन ऑडियो, वाटर रेसिस्टेंस आईपी65/68, एचडीआर डिस्प्ले दिया गया है। फोन नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हैं। दोनों ही स्मार्टफोन इसी साल मार्च तक उपलब्ध हो जाएंगे। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो (आउट ऑफ द बॉक्स) पर चलते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3180 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.