Sony Xperia XA2, Xperia XA2 Ultra, Xperia L2 की कीमतों का खुलासा

यूस में सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सए2 अल्ट्रा 16 फरवरी और एक्सपीरिया एल2 9 फरवरी को लॉन्च होने जा रहे हैं। कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर कीमतों के साथ ये फोन लिस्ट हो चुके हैं। दिलचस्प बात यह भी कि ये तीनों स्मार्टफोन यूके की ई-कॉमर्स वेबसाइट क्लोव पर भी देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 1 फरवरी 2018 12:57 IST
ख़ास बातें
  • सोनी ने उठाया अपने नए स्मार्टफोन की कीमतों से पर्दा
  • जारी हुईं यूएस की कीमत, भारत में कीमत पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
  • सीईएस 2018 में लॉन्च हुए थे एक्सपीरिया एक्सए2, एक्सए2 अल्ट्रा, एल2

जापान की कंपनी सोनी ने सीईएस 2018 में अपने नए स्मार्टफोन  Xperia XA2, Xperia XA2 Ultra और Xperia L2 लॉन्च किए थे। तब कंपनी ने इन फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर तो बताए थे लेकिन कीमत से पर्दा नहीं उठाया था। अब कंपनी ने आखिरकार यूएस में इन स्मार्टफोन की कीमतों का खुलासा कर दिया है। एक्सपीरिया एक्सए2 की कीमत 349.99 यूएस डॉलर (करीब 22,300 रुपये), एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा की कीमत 449 यूएस डॉलर (करीब 28,700 रुपये) और एक्सपीरिया एल2 की कीमत 249 यूएस डॉलर (करीब 16,000 रुपये) बताई गई है।

यूस में सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सए2 अल्ट्रा 16 फरवरी और एक्सपीरिया एल2 9 फरवरी को लॉन्च होने जा रहे हैं। बेस्टबाय के ऑनलाइन स्टोर पर कीमतों के साथ ये फोन लिस्ट हो चुके हैं। दिलचस्प बात यह भी कि ये तीनों स्मार्टफोन यूके की ई-कॉमर्स वेबसाइट क्लोव पर भी देखे जा सकते हैं। क्लोव के मुताबिक, जीबीपी 199 (करीब 18,000 रुपये में) एक्सपीरिया एल2 की बिक्री शुरू भी हो गई है। और एक्सपीरिया एक्सए2 जीबीपी 379 (तकरीबन 34,200 रुपये में) अगले बुधवार व एक्सए2 अल्ट्रा ( GBP 299 (तकरीबन 27,000 रुपये में) 22 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यूके की ये कीमतें वैट जोड़कर दी गई हैं।

Advertisement

कंपनी ने इससे पहले पिछले साल अप्रैल में एक्सपीरिया एक्सए1 और जुलाई में एक्सए1 अल्ट्रा लॉन्च किया था। हालांकि, सोनी ने अपना एक्सपीरिया एल1 भारतीय बाजार में अभी तक नहीं उतारा है। एस्पीरिया की एक्सए सीरीज खास तौर से सेल्फी के दीवानों को आकर्षित करती आई है। नए एक्सए2 और एक्सए2 अल्ट्रा पिछले फोन Xperia XA1 और Xperia XA1 Ultra के अपग्रेड फोन हैं। दोनों ही फोन के रियर कैमरों के साथ सोनी का 23 मेगापिक्सल वाला एक्समोर आरएस सेंसर दिया गया है। हालांकि इस रेंज के ज्यादातर स्मार्टफोन की तरह दोनों में से एक भी फोन में फुल स्क्रीन और पतले किनारे वाला डिस्प्ले नहीं है।

 

सोनी एक्सपीरिया एक्स2 और एक्सए2 अल्ट्रा के कैमरे

एक्सपीरिया एक्सए2 में 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो सोनी के एग्ज़मॉर आरएसटीएम मोबाइल इमेज सेंसर से लैस है और कम रोशनी में इससे बेहतरीन क्वालिटी वाली तस्वीरें कैद होने का दावा किया गया है। फोन से 120 फ्रेम प्रति सेकेंड पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बात करें एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा के कैमरा सेटअप की तो, इसमें एग्ज़मॉर आरएस सेंसर, हाइब्रिड ऑटो-फोकस, 84 डिग्री वाइड एंगल और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में दो फ्रंट सेंसर हैं। फोन में अपर्चर एफ/2.0, 88 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल और 120 डिग्री के सुपर वाइड एंगल लेंस व अपर्चर एफ/2.4 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंकेंडरी कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं। दोनों स्मार्टफोन के रियर पर फोन को अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। जबकि एक्सए2 अल्ट्रा में 6 इंच फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है जो इमेज एनहेंस टेक्नोलॉजी से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो एक्सए2 में 3 जीबी रैम जबकि एक्सए2 अल्ट्रा में 4 जीबी रैम विकल्प मिलेगा। एक्सपीरिया एक्सए2 जहां 32 जीबी स्टोरेज में जबकि एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा 32 व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट विकल्प में मिलेगा। दोनों फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 में 3300एमएएच की बैटरी है वहीं एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा में बड़ी 3580 एमएएच बैटरी दी गई है। बैटरी सोनी स्मार्ट चार्ज टेक्नोलॉजी और क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती हैं। एक्सए2 अल्ट्रा का डाइमेंशन 163 x 80 x 9.5 मिलीमीटर और वज़न 221 ग्राम है जबकि एक्स2 का डाइमेंशन 142 x 70 x 9.7 मिलीमीटर और वज़न 171 ग्राम है।
Advertisement
 

सोनी एक्सपीरिया एल2 के स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एल2 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। फोन में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जो इमेज एनहेंस टेक्नोलॉजी और गोरिल्ला ग्लास से लैस है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरे की बात करें तो, एक्सपीरिया एल2 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर का रियर सेंसर है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अपर्चर एफ/2.4 के साथ 120-डिग्री वाइड एंगल फ्रंट सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल कैमरा भी दिया गया है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3580 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.