2 रियर कैमरा के साथ Sony Xperia Ace हो सकता है लॉन्च, केस रेंडर लीक

Xperia Ace 2 केस रेंडर में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है, लेकिन इस तस्वीर में सेल्फी कैमरा नहीं देखा जा सकता है। फोन थोड़ा मोटा प्रतीत हो रहा है जिसमें टॉप पर 3.5mm हेडफोन जैक स्थित है।

2 रियर कैमरा के साथ Sony Xperia Ace हो सकता है लॉन्च, केस रेंडर लीक
ख़ास बातें
  • Sony Xperia Ace 2 मिड-टायर फोन हो सकता है
  • सोनी एक्सपीरिया एस 2 के रेंडर में नहीं दिखा सेल्फी कैमरा
  • फिलहाल, इसकी लॉन्च तारीख का भी खुलासा नहीं किया गया है
विज्ञापन
Sony Xperia Ace 2 स्मार्टफोन का डिज़ाइन कथित केस रेंडर में ऑनलाइन लीक हुआ है। कहा जा रहा है कि यह फोन साल 2019 में लॉन्च हुए Xperia Ace का ही सक्सेसर होगा, जो कि एक कॉम्पेक्ट मिड-टायर फोन था। Xperia Ace 2 केस रेंडर में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है, लेकिन इस तस्वीर में सेल्फी कैमरा नहीं देखा जा सकता है। फोन थोड़ा मोटा प्रतीत हो रहा है जिसमें टॉप पर 3.5mm हेडफोन जैक स्थित है। फिलहाल, Sony ने Xperia Ace 2 से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी साझा नही की है और न ही यह बताया है कि यह फोन कब लॉन्च होने वाला है। ऐसे में यह केवल अफवाह मात्र भी साबित हो सकता है।

जानें-माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने कुछ रेंडर्स साझा किए हैं जिनको लेकर कहा गया है कि यह Sony Xperia Ace 2 के केस रेंडर्स हैं, जिससे फोन के डिज़ाइन की झलक मिलती है। ऑरिज़न Xperia Ace की तरह Xperia Ace 2 को लेकर भी माना जा रहा है कि यह मिड-टायर स्पेसिफिकेशन के साथ कॉम्पेक्ट फोन होगा। वहीं, रेंडर्स के जरिए देखा जा सकता है कि फोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइर-सी पोर्ट और कैमरा शटर बटन मौजूद होगा। हालांकि, इन रेंडर्स में Xperia Ace 2 का सेल्फी कैमरा नहीं देखा जा सकता, तो ऐसे में कहना मुश्किल होगा कि यह होल-पंच कटआउट के साथ आएगा या फिर नॉच के साथ।

फोन के दायीं ओर वॉल्यूम बटन को जगह दी गई है। फोन के निचले हिस्से पर कटआउट देखा जा सकता है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह माइक्रोफोन हो सकता है। केस रेंडर्स के अलावा, Sony Xperia Ace 2 के स्पेसिफिकेशन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Sony Xperia Ace specifications

सोनी ने इस फोन में 5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) ट्राइल्यूमिनस एलसीडी डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके अलावा, फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। साथ में 4 जीबी रैम मौजूद है। स्मार्टफोन में इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। यह हाइब्रिड स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन की जुगलबंदी है। फ्रंट पैनल पर 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। फोन की बैटरी 2,700 एमएएच की है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। सोनी एक्सपीरिया ऐस का डाइमेंशन 140x67x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »