Sony Xperia Ace लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

सोनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। साथ में 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Sony Xperia Ace लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Sony Xperia Ace एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आता है
  • सोनी एक्सपीरिया ऐस की कीमत 48,600 जापानी येन (करीब 31,000 रुपये) है
  • स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है
विज्ञापन
Sony Mobile ने जापान में अपना नया स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया ऐस लॉन्च किया है। Sony Xperia Ace एक किफायती हैंडसेट है जिसे कंपनी द्वारा Sony Xperia 1 के साथ पेश किया गया था। नए Sony Xperia Ace में 5 इंच का फुल-एचडी+ ट्राइल्यूमिनिस एलसीडी डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। सोनी ने अपने इस फोन में फ्रंट फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। हैंडसेट में 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। वहीं, Sony Xperia 1 एक प्रीमियम हैंडसेट है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया गया था।
 

Sony Xperia Ace की कीमत

सोनी एक्सपीरिया ऐस की कीमत 48,600 जापानी येन (करीब 31,000 रुपये) है। जापानी मार्केट में Sony Xperia 1 का दाम 103,032 जापानी येन (करीब 65,800 रुपये) है।
 

Sony Xperia Ace स्पेसिफिकेशन

सोनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। साथ में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) ट्राइल्यूमिनस एलसीडी डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। यह हाइब्रिड स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन की जुगलबंदी है। फ्रंट पैनल पर 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

Sony Xperia Ace एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आता है। एक्सपीरिया ऐस में पावर बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन IPX5/ IPX8 वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के सपोर्ट के साथ आता है। सोनी एक्सपीरिया ऐस एक डुअल सिम डिवाइस है। इसमें वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और ग्लोनास कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। फोन की बैटरी 2,700 एमएएच की है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। सोनी एक्सपीरिया ऐस का डाइमेंशन 140x67x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony Xperia Ace
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »