Sony ने आधिकारिक स्तर पर Sony Xperia 10 VII को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Sony
Sony Xperia 10 VII में 50MP कैमरा है।
Sony ने आधिकारिक स्तर पर Sony Xperia 10 VII को लॉन्च कर दिया है। सोनी का नया फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले है। इस फोन में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Sony Xperia 10 VII के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Sony Xperia 10 VII की कीमत लगभग €449 (लगभग 46,353 रुपये) है। यह स्मार्टफोन सफेद, फिरोजी और चारकोल ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन यूरोप में उपलब्ध है और यूके में सितंबर में उपलब्ध होगा। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि Xperia 10 VII किन बाजारों में उपलब्ध होगा।
Sony Xperia 10 VII में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका फुल HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 2 दिनों की बैटरी लाइफ और PD चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 4 प्रमुख OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती है। सिक्योरिटी के लिए एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Xperia 10 VII के रियर में 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें फुल एनक्लोजर डिजाइन वाले स्टीरियो फ्रंट फेसिंग स्पीकर भी हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। यह फोन IPX5/IPX8 वाटर सेफ्टी रेटिंग और IP6X डस्ट रेटिंग के साथ आता है।
Sony Xperia 10 VII की कीमत लगभग €449 (लगभग 46,353 रुपये) है।
Sony Xperia 10 VII में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Sony Xperia 10 VII के रियर में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Sony Xperia 10 VII ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट