3 रियर कैमरे के साथ Sony Xperia 10 III Lite फोन हुआ लॉन्च, ये है कीमत...

Sony Xperia 10 III Lite की कीमत JPY 46,800 (लगभग 31,600 रुपये) है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन में व्हाइट, ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। फोन की सेल Rakuten Mobile के द्वारा 27 अगस्त से शुरू होगी।

3 रियर कैमरे के साथ Sony Xperia 10 III Lite फोन हुआ लॉन्च, ये है कीमत...

व्हाइट, ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है फोन

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 10 III Lite में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • सोनी एक्सपीरिया 10 IlI लाइट को जापान में किया गया है लॉन्च
  • फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस है
विज्ञापन
Sony Xperia 10 III Lite स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से जापानी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च हुए Sony Xperia 10 III मॉडल का ही टॉन-डाउन वर्ज़न है। सोनी एक्सपिरिया 10 III लाइट फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 5जी इनेबल फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और इसमें 6 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 64 जीबी स्पेस है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 

Sony Xperia 10 III Lite price, sale

Sony Xperia 10 III Lite की कीमत JPY 46,800 (लगभग 31,600 रुपये) है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन में व्हाइट, ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। फोन की सेल Rakuten Mobile के द्वारा 27 अगस्त से शुरू होगी।  
 

Sony Xperia 10 III Lite specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो डुअल-सिम (नैनो) सोनी एक्सपीरिया 10 IlI लाइट फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम दी गई है। स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 64 जीबी स्पेस मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक किया जा सकता है।

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Sony Xperia 10 III Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का माप 154x68x8.3mm है और भार 169 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5जी आदि शामिल है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »