Sony Xperia 10 VII में मिल सकता है Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट

Sony Xperia 10 VII में 6.1 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) OLED स्क्रीन दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 17:41 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला कैमरा आइलैंड हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया जा सकता है
  • यह इस वर्ष जून में पेश किए गए Sony Xperia 10 VI की जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला कैमरा आइलैंड हो सकता है

जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का अगला स्मार्टफोन Xperia 10 VII जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष जून में पेश किए गए Sony Xperia 10 VI की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में एक प्रोडक्ट लिस्टिंग के जरिए जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला कैमरा आइलैंड हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Sony Xperia 10 VII में 6.1 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) OLED स्क्रीन होगी। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाने का फीचर मिल सकता है। Sony Xperia 10 VII में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

Sony Xperia 10 VII को तीन कलर्स - Cedar White, Turquoise और Charcoal Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में पिछले वर्जन की तुलना में कैमरा आइलैंड का डिजाइन बदला जा सकता है। यह वर्टिकल के बजाय हॉरिजॉन्टल तरीके से लगा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। 

हाल ही में Sony ने Xperia 1 VII को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच स्कैनिंग रेट है के साथ है। Sony Xperia 10 VII की 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  4. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  5. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  6. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  7. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  8. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  10. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.