सोनी पीकाचू स्मार्टफोन के बारे में पता चला, स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 14 फरवरी 2017 17:31 IST
ख़ास बातें
  • सोनी के एक नए स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है
  • सोनी पीकाचू में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा
  • इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो इसकी सबसे अहम खासियत है
सोनी के एक नए स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है। खबर है कि हैंडसेट को फरवरी महीने के अंत में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस ट्रेड शो में पेश किया जाएगा। पीकाचू कोडनेम वाले सोनी के इस नए स्मार्टफोन को जीएफएक्सबेंच साइट पर कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है।

बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, सोनी पीकाचू में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले और 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6757 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी रहने की संभावना है। कथित सोनी पीकाचू स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो इसकी सबसे अहम खासियत है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी होगा। अन्य बेंचमार्क लिस्टिंग के तौर पर हम इस बार भी यह नहीं मान सकते कि सोनी पीकाचू के ये स्पेसिफिकेशन आखिरी हैं। कंपनी इनमें लॉन्च से पहले बदलाव कर सकती है।
Advertisement

संभव है कि बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया सोनी पीकाचू ही सोनी जी3112 (जी31एक्सएक्स) या सोनी जी3221 (जी32एक्सएक्स) है। दोनों के बारे में पहले ही जानकारी सामने आई थी। इनमें मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। नए बेंचमार्क लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी जीएसएमअरिना द्वारा दी गई।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सोनी एमडब्ल्यूसी 2017 में पांच नए एक्सपीरिया स्मार्टफोन पेश करेगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोनी के पांच नए हैंडसेट के कोडनेम योशीन्हो, ब्लैंकब्राइट, केयाकी, हिनोकी और मीनियो हैं।
Advertisement

ध्यान रहे कि सोनी एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। हम सोनी पीकाचू को इसी इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। सोनी का इवेंट 27 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, MWC, MWC 2017, Sony Xperia, Mobiles, Android, Sony Pikachu
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.