सोनी ने फेसबुक पर गलती से एक्सपीरिया ई5 स्मार्टफोन का किया खुलासा

सोनी ने फेसबुक पर गलती से एक्सपीरिया ई5 स्मार्टफोन का किया खुलासा
विज्ञापन
सोनी मोबाइल ने मंगलवार को गलती से एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने जल्द ही लॉन्च किए जाने वाले एक्सपीरिया ई5 फोन के बारे में खुलासा कर दिया। हालांकि, कंपनी ने कुछ घंटों बाद इस फेसबुक पोस्ट का डिलीट कर दिया। संभव है कि एक्सपीरिया ई5 के निर्धारित रिलीज तारीख से पहले ही कंपनी ने गलती से इसके बारे में खुलासा कर दिया।

एक फेसबुक पोस्ट में सोनी मोबाइल ने कहा, "ईगर, एफर्टलेस एंड ईज़ी टू दी आई। इसमें वो सबकुछ है जो एक स्मार्टफोन में होना चाहिए। नए साइडकिक एक्सपीरिया ई5 को हैलो कहिए।"

अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने सोनी एक्सपीरिया ई5 के बारे में इस पोस्ट में और कोई जानकारी नहीं दी थी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि सोनी एक्सपीरिया ई4 का यह अपग्रेडेड वेरिएंट मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन वाला होगा। जीएसएमएरिना ने जानकारी दी है कि जीएफएक्सबेंच साइट पर सोनी एफ3311 कोडनेम से एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। यह एक्सपीरिया ई5 है। इसमें 4.6 इंच का एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है।

याद दिला दें कि सोनी एक्सपीरिया ई4 हैंडसेट एंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट पर चलता है। इसमें 5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक क्वाड-कोर  एमटी6582 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया था। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। एक्सपीरिया ई4 के अन्य स्पेसिफिकेशन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, एलईडी फ्लैश, 3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 2300 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।

दूसरी तरफ, कंपनी ने भारत में एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्सए स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर जाकर नए सोनी एक्सपीरिया एक्स और एक्सए के लॉन्च ऑफर और कीमत के बारे में जान सकते हैं। उम्मीद है कि इन हैंडसेट की कीमत का खुलासा लॉन्च की तारीख नजदीक आने पर किया जाएगा।

याद दिला दें कि सोनी ने एमडब्ल्यूसी 2016 में अपनी नई एक्स-सीरीज से पर्दा उठाया था। इस दौरान एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्सए और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस पेश किए गए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Sony, Sony Mobiles, Sony Xperia E5
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »