हो गया कन्‍फर्म! OnePlus 10 सीरीज में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर

वनप्लस 10 प्रो में हैसलब्लैड की ब्रैंडिंग वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। 

हो गया कन्‍फर्म! OnePlus 10 सीरीज में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर

अनुमान है कि आने वाली डिवाइसेज के डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • वनप्लस के सीईओ पीट लाउ आगामी सीरीज को लेकर कन्‍फर्म किया है
  • कहा है, नेक्‍स्‍ट-जेन डिवाइसेज में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोससर होगा
  • ये फोन चीनी मार्केट में जनवरी में लॉन्च किए जा सकते हैं
विज्ञापन
OnePlus 10 सीरीज को लेकर काफी वक्‍त से खबरें आ रही हैं। टेक इंडस्‍ट्री इस सीरीज की लॉन्चिंग से लेकर फीचर्स तक का अनुमान लगा चुकी है। अब वनप्‍लस की तरफ से एक ऑफ‍िशियल कन्‍फर्मेशन आया है, जिसे वनप्‍लस 10 सीरीज से जोड़कर देखा जा रहा है। वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने पुष्टि की है कि कंपनी की नेक्‍स्‍ट-जेनरेशन डिवाइसेज में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर होगा। हालांकि अपने पोस्ट में पीट लाउ ने वनप्‍लस 10 सीरीज का जिक्र नहीं किया, लेकिन यह माना जा सकता है कि कंपनी की आगामी सीरीज स्‍नैपड्रैगन के फ्लैगशिप प्रोसेसर लैस होगी।

पीट लाउ ने कहा कि वनप्लस के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर डिवेलपमेंट रिसोर्सेज स्नैपड्रैगन प्रोसेसर को ऑप्‍टमाइज करने पर फोकस्‍ड हैं। इसके परिणामस्वरूप ज्‍यादा ऑप्‍टमाइज सॉफ्टवेयर एक्‍सपीरियंस मिलना चाहिए।

पहले आईं वनप्‍लस सीरीज से उलट वनप्लस 10 सीरीज के फोन चीनी मार्केट में जनवरी में लॉन्च किए जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो वनप्‍लस उन शुरुआती ब्रैंड्स में से होगा, जिसकी डिवाइस स्‍नैपड्रैगन के फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस होंगी। ग्‍लोबल लॉन्च मार्च या अप्रैल में होने की उम्मीद है।

बात करें स्‍पेक्‍स की, तो वनप्लस 10 प्रो में 6.7 इंच का कर्व्ड क्वाड एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और लेफ्ट साइड में पंच होल मिलने की उम्‍मीद है। स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ यह डिवाइस 8GB या 12GB LPDDR5 रैम और 128GB या 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट कर सकती है। 

वनप्लस 10 प्रो में हैसलब्लैड की ब्रैंडिंग वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। 

अनुमान है कि आने वाली डिवाइसेज के डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि रियर कैमरा मॉड्यूल का आकार बदलेगा। लेफ्ट साइड एक स्क्वैरिश मॉड्यूल में रियर कैमरे फ‍िट किए जा सकते हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  7. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  10. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »