गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल अब स्नैपडील पर भी मिलेंगे, मिल रहे हैं कई ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जनवरी 2017 16:09 IST
ख़ास बातें
  • यह अब तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलता था
  • यस बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते है
  • स्नैपडील ने गूगल के साथ इस साझेदारी की जानकारी दी
गूगल ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल और पिक्सल एक्सएल अब ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर भी मिलेंगे। ज्ञात हो कि यह अब तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलता था। स्नैपडील ने गूगल के साथ इस साझेदारी के बारे में जानकारी देते हुए ग्राहकों के लिए कुछ मज़ेदार ऑफर भी पेश किए हैं।

स्नैपडील से गूगल पिक्सल हैंडसेट खरीदने के लिए आप यस बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा यात्रा पर 10,000 रुपये का ईकैश भी मिलेगा। और सबसे मज़ेदार यह कि अलायंज़ कंपनी की ओर से 5,999 रुपये का मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

एक बयान ज़ारी करके स्नैपडील के वाइस प्रेसिडेंट विशाल चड्ढा ने कहा, "पिक्सल ने क्वालिटी के मामले में नया पैमाना तय कर दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि इन ऑफर के साथ पिक्सल को ज़्यादा से ज्यादा ग्राहक मिलेंगे।"

बता दें कि लॉन्च के बाद से फ्लिपकार्ट ने इन दोनों स्मार्टफोन पर कई किस्म के ऑफर दिए हैं। आज की तारीख में आपको फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोन 23,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 8,000 रुपये का कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

याद दिला दें कि दोनों ही फोन में एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इनके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। दोनों ही मॉडल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.15 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। पिक्सल स्मार्टफोन 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ आएंगे और इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे। गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन दो स्क्रीन साइज़ में आएंगे- 5 इंच और 5.5 इंच। दोनों ही मॉडल के बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज़ और बैटरी क्षमता का है।
Advertisement

दोनों ही मॉडल में एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 12.3 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। फ्रंट कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल के है। पिक्सल स्मार्टफोन 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएंगे। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले पिक्सल स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2770 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.